किसान आत्महत्या की जांच रिपोर्ट में खुल सकते है। कई अहम राज, जिला प्रशासन को रिपोर्ट का इंतजार-

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूँ। किसान रूम सिंह आत्महत्या मामले में जिला प्रशासन को जांच रिपोर्ट का इंतजार है, लेकिन तहसील प्रशासन के कर्मचारियों के अंदर चल रही चर्चाओं को लेकर सुगबुगाहट जारी है। इस मामले में चौकाने वाले तत्थ सामने आ रहे है। सात साल से जमीन के दाखिला खारिज की बंद फाइल अचानक कैसे और किससे इशारे पर खुल गयी। इसको लेकर लंबित फाइल खोलने वाले तहसील के अधिकारियों पर संदेह हो रहा है। इस मामले की जांच रिपोर्ट आने के बाद सात साल से दबे कई रहस्य उजागार हो सकते हैं।
शहर के नगला शर्की निवासी कुलदीप राठौर ने 29 जून वर्ष 2016 को अपनी जमीन के दो हिस्सों का इकरनामा चाचा रूम सिंह के नाम किया था, इसके बाद उन हिस्सों की जमीन में से एक का बैनामा पांच दिसंबर 2016 और दूसरे का छह फरवरी 2017 को मृतक संजय रस्तोगी के नाम कर दिया। जिसमें एक का दाखिला खारिज तत्कालीन तहसीलदार ने 21 जनवरी 2017 को मृतक संजय रस्तोगी के नाम पर कर दिया था। इस दौरान रूम सिंह ने इस दाखिला खारिज पर आपत्ति लगा दी, लेकिन आपत्ति निरस्त कर दी गयी। इसके बाद फिर से कुलदीप राठौर ने सात मार्च वर्ष 2018 को गाटा संख्या 809 व 829 का बैनामा चाचा रूम सिंह के नाम कर दिया, लेकिन किसी दूसरे पक्ष से कोई आपत्ति न आने के कारण 18 सितंबर 2017 को तहसील प्रशासन ने रूम सिंह के नाम दाखिल खारिज की कार्रवाई की। इस दौरान क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा कुलदीप राठौर व मुन्नी देवी का नाम खतौनी से नहीं हटाया गया। जिससे मामला लंबे समय से लंबित चल रहा था। इस दौरान फरवरी माह वर्ष 2023 में मृतक संजय रस्तोगी की पत्नी एकता वार्ष्णेय ने इस जमीन पर अपना स्वामित्व जताते हुये तहसील प्रशासन को प्रार्थना पत्र दिया। जिसके बाद यहां तैनात रहे नायब तहसीलदार ने इस जमीन का दाखिला खारिज संजय रस्तोगी के वारिसान के नाम कर दिया। इस मामले में निलंबित हुये लेखपाल कुलदीप भारद्वाज के नायब तहसीलदार ने बयान लिये और न ही इस मामले में कोई जानकारी ली। नायब तहसीलदार ने बिना उक्त मामले की फाइल फिर से खोल दी।  जिसको लेकर आत्महत्या करने वाले किसान रूम सिंह परेशान थे। इस प्रकरण की जांच एडीएम प्रशासन विजय कुमार सिंह कर रहे है। जिसकी रिपोर्ट आनी बाकी है, मामला सात साल से लंबित होने के बाद अचानक से कैसे खुल गया। इस तथ्य को भी रिपोर्ट में शामिल किया जायेगा।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!