नाबालिग पुत्री की शादी करने पर बाबा पिता के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
सहसवान। बाल कल्याण समिति जिला अध्यक्ष डॉक्टर अरुण प्रकाश सिंह ने थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धनौली जनपद कासगंज हाल निवासी ग्राम इब्राहिमपुर गढ़ी थाना कोतवाली सहसवान निवासी एक नाबालिक बालिका के बाबा और पिता द्वारा 16 जून को शादी करने पर थाना कोतवाली सहसवान में बाबा एवं पिता के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है I बाल कल्याण समिति जिला अध्यक डॉक्टर अरुण प्रकाश सिंह ने थाना कोतवाली में लिखाई नामजद रिपोर्ट में बताया की थाना कोतवाली कासगंज के ग्राम धनौली हाल निवासी थाना कोतवाली सहसवान के ग्राम इब्राहिमपुर गढ़ी निवासी बाबा इंद्रपाल पुत्र वेदराम तथा उसके पिता संजय पुत्र इंद्रपाल के विरुद्ध नाबालिग पुत्री कि 16 जून को नगला उल्फत जनपद कासगंज निवासी एक व्यक्ति के साथ शादी कर दी थी जिसकी शिकायत मिलने पर नाबालिग पुत्री के बाबा एवं पिता के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है I
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

