सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत,
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
रामसनेहीघाट/बाराबंकी उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जनपद बाराबंकी होते हुये , जनपद अयोध्या के समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष दिवंगत गंगा सिंह यादव के घर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए अयोध्या जा रहे थे।
वहीं, राष्ट्रीय राज्य मार्ग स्थित अहमदपुर चौराहे पर सपा नेता करुणेश द्विवेदी की अगुवाई में सैकड़ों सपा कार्यकर्ताओं के साथ फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से अवधेश चौधरी , श्रीचंद्र वर्मा,अनुभव विश्वकर्मा, ललित राज सिंह, अंकित वर्मा, अमन यादव, अरविंद यादव, फौजदार सिंह, इफ्तिखार अंसारी ,कमरुद्दीन अंसारी ,अमित गोस्वामी, आकाश यादव व मोहम्मद इमरान सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।इसी दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अहमदपुर पुलिस चौकी प्रभारी संतोष कुमार रॉय अपने पूरे दल बल के साथ मुस्तैद नजर आए । नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

