टी.आर.सी. लाॅ काॅलेज में साइबर कार्यशाला का आयोजन,
रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
पुलिस अधीक्षक सतर्कता, लखनऊ डा. अरविन्द चतुर्वेदी ने कियाा जागरुक

उन्होंने साइबर अपराध क्या है, डाटा स्टोरेज, डाटा को साझा करना, डाटा की सुरक्षा, साइबर अपराध के कारण, साइबर अपराध के घटक आदि पर विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए उपस्थित छात्र छात्राओं से प्रश्नोत्तरी वार्तालाप कर जागरूक भी किया। उन्होंने बताया साइबर स्पेस में कार्य करते समय अनजाने लिंक पर क्लिक न करें, अनजाने व्यक्ति को अपने खाता, ओटीपी, एटीएम कार्ड आदि की जानकारी न देें, पैसों के आॅनलाइन लेने देने में कभी अविश्वसनीय क्यूआरकोड को स्कैन न करें। उन्होंने वर्तमान में हो रहे साइबर अपराध के प्रति सतर्क करते हुए कहा कि महिलाओं, छात्राओं आदि को कभी अपनी निजता को साझा नहीं करना चाहिए। साइबर अपराधी आपकी निजी तथा व्यक्तिगत फोटो, वीडियो, मोबाइल नम्बरों, सोशल मीडिया आदि का प्रयोग कर आपको परेशान कर सकते हैं तथा इनके प्रति सदैव सतर्क रहें। समाज में घटित हुई तमाम घटनाओं का उदाहरण देकर समझाया।
कार्यशाला में उपस्थित पत्रकार बन्धुओं को विधि महाविद्यालय के प्राचार्य डा. अश्वनी कुमार गुप्ता द्वारा अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात् महाविद्यालय के प्रबन्धक डा. सुजीत चतुर्वेदी द्वारा मुख्य अतिथि डा. अरविन्द चतुर्वेदी को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम के अन्त में प्रबन्धक द्वारा उपस्थित गणमान्य लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन कर रहे प्रवक्ता वीर विक्रम सिंह, डा. दीपमाला श्रीवास्तव, मंजय यादव, नवीन सिंह, अमजद अंसारी, धर्मेन्द्र यादव, अवनीश मिश्रा, रोहिणी त्रिपाठी, तब्बसुम फातिमा तथा भारी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

