संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटकता मिला विवाहिता का शव जांच में जुटी पुलिस
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी। सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सैदनपुर मे शनिवार की दोपहर एक विवाहिता ने छत मे लगे पंखे मे फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। मृतका ससुर के ननिहाल मे दादी के साथ रहती थी मौक़े पर पहुंचे सीओ सदर एव अतरिक्त मजिस्ट्रेट के मौजूदगी मे पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।

शनिवार की दोपहर सैदनपुर के मोहल्ला टोला में उस समय हड़कंप मच गया जब राहुल वर्मा की 22 वर्षीय पत्नी शालिनी उर्फ़ राखी का शव उसी के कमरे मे साडी के फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंचे मृतका के पिता राकेश वर्मा निवासी रामसहाय थाना बदोसराय ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि 5 फ़रवरी 2022 को राहुल वर्मा के साथ हिंदू रीति रिवाज के अनुसार शादी किया था लेकिन दहेज की मांग को लेकर ससुरालीजन प्रताड़ित करते रहते थे । घटनास्थल पर पहुंचे सीओ सदर सुमित त्रिपाठी प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश कुमार वर्मा ने अतरिक्त मजिस्ट्रेट की मौजूदगी मे पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

