ईरान के मुक़ाबले ट्रम्प की नीतियां विफल रही हैं: अमेरिकी सीनेटर

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ

एक अमेरिकी सीनेटर ने तेहरान के मुक़ाबले में वॉशिंग्टन की नीतियों को विफल बताया है।
प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, अमेरिकी सीनेटर क्रिस मर्फ़ी ने अपने ट्वीटर एकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा है कि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प द्वारा ईरान के ख़िलाफ़ अपनाई गई अब तक सभी नीतियां बुरी तरह विफल रही हैं। उन्होंने इराक़ स्थित अमेरिकी सैन्य छावनी एनुल असद पर ईरान द्वारा किए गए हमले का उल्लेख करते हुए लिखा कि, जिस तरह ट्रम्प यह दावा कर रहे थे कि वह ईरान के महान जनरल शहीद क़ासिम सुलेमानी की हत्या करके सब कुछ अपने कंट्रोल में कर लेगें और क्षेत्र में भी शांति स्थापित करने में वह कामयाब हो जाएंगे, वहा सारी बातें झूठी साबित हुईं हैं। मर्फ़ी ने लिखा कि, मैं साफ़ शब्दों में यह कह सकता हूं कि ईरान के मुक़ाबले में ट्रम्प की सभी नीतियां न केवल विफल हुई हैं बल्कि यह कारण बनी हैं कि आज ईरान और ज़्यादा ताक़त के साथ सामने आया है और अमेरिका उतना ही कमज़ोर हुआ है।
अमेरिकी सीनेटर क्रिस मर्फ़ी ने कहा कि, ईरानी जनरल शहीद क़ासिम सुलेमानी पर हमला इसलिए किया गया था ताकि दुनिया में ईरान के ख़िलाफ़ माहौल बनाया जा सके लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि जनरल क़ासिम सुलेमानी की हत्या से ईरानी अधिक एवं एकजुट हुआ है। मर्फ़ी ने कहा कि इसी तरह इराक़, सीरिया और लेबनान में भी प्रतिरोध संगठन और अधिक शक्तिशाली हुए हैं। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि अमेरिका अपनी नीतियों में बदलाव लाए क्योंकि ईरान की अब सैन्य शक्ति बहुत ज़्यादा है और पश्चमी एशिया में मौजूद हमारे सैन्य जवान ख़तरे में हैं।

Don`t copy text!