कवरियों की पदयात्रा मे आवारा पशु न बने बाधक
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
हाइवे पर घूम रहे पशुओं को गौाश्रय स्थल मे भेजा गया ।
मसौली, बाराबंकी। लोधेश्वर महादेवा जाने वाले कवरियों की पदयात्रा मे आवारा पशु बाधक न बने जिसके लिए जिलाधिकारी द्वारा दिये गये आदेश पर शनिवार को एडीओ पंचायत जानकी राम एव पशु चिकित्सा अधिकारी डा0 कमलेश की देखरेख मे हाइवे पर घूम रहे पशुओं को गौाश्रय स्थल मे भेजा गया ।
सावन मास की शुरुवात होने पर शुक्रवार को जिलाधिकारी अविनाश कुमार द्वारा महादेवा जाते समय बाराबंकी -बहराईच हाइवे पर छुट्टा जानवरों को देख हाइवे से पशुओं को हटाने के निर्देश दिये थे। जिसका असर शनिवार को देखने को मिला। एडीओ पंचायत एवं पशु चिकित्सा अधिकारी सहित टीम ने मसौली चौराहे से 4 छुट्टा पशुओं को पकड़ कर गौ आश्रय स्थल में छोड़ा गया ।शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

