भाजपा नेताओं ने जनसम्पर्क अभियान चलाकर 9 साल बेमिसाल का नारा देते हुए पुनः भाजपा सरकार बनाने की अपील की……..

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

मसौली बाराबंकी। कस्बा रामपुर भवानीपुर मे रविवार को भाजपा नेताओं ने जनसम्पर्क अभियान चलाकर 9 साल बेमिसाल का नारा देते हुए वर्ष 2024 के चुनाव मे पुनः भाजपा सरकार बनाने की अपील की । भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष एव सेक्टर संयोजक मनोज कुमार सोनी की अगुवाई मे रविवार को रामपुर भवानीपुर मे जनसम्पर्क अभियान चलाया गया जिसमे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 9 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों को जन-जन तक पंहुचा कर भाजपा को मजबूत करने की अपील की गयी । सेक्टर संयोजक मनोज सोनी अपने सहयोगियों के साथ कस्बा रामपुर भवानीपुर में केन्द्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए 24 में पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा को मजबूत करने का संदेश दिया।इस मौके पर कृष्ण कुमार बाबूलाल निर्भय अनिल कुमार वर्मा अयोध्या प्रसाद कनौजिया आदि मौजूद रहे ।सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

Don`t copy text!