बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में अधिकारियों ने बनवा दी गौशाला बाढ़ के पानी में समाई गौशाला दो गायों की मौत एक दर्जन बीमार

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान । अफसरों की लापरवाही कहे या हट धर्मी ग्रामीणों की शिकायत के बावजूद अधिकारियों ने ग्राम पंचायत बक्सर खालसा में महाभा नदी बांध के निकट काफी नीचे वाले स्तर पर निर्माण कराई गई बिना छत की गोशाला बरसात के पानी में पूर्ण रूप से समा गई पानी में खड़े-खड़े पशुओं की भूख के चलते 2 गायों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक दर्जन से ज्यादा गाय भूख के चलते जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रही हैं जिससे जहां ग्रामीणों में रोष है वही कुंभकरण की नींद में सोए आला अफसरों ने पानी से मृतक गायों को निकालने तथा पानी में फंसी हुई गायों को निकालने की कोई जिम्मेदारी नहीं उठाई है जिससे ग्रामीणों में आक्रोश की भावना पनप रही है l
ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि जब बांध के निकट बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पशुशाला का निर्माण कराए जाने के लिए भूमि चिन्हित की गई थी तो ग्रामीणों ने आला अधिकारियों से मिलकर उपरोक्त स्थान पर पशुशाला का निर्माण न कराए जाने का अनुरोध किया तथा ग्रामीणों ने बताया कि उपरोक्त स्थान बाढ़ प्रभावित क्षेत्र है जहां हमेशा वर्षा ऋतु में बाढ़ का पानी भर जाता है परंतु कुंभकरण की नींद सोए आला अधिकारियों ने ग्रामीणों की इस बात को नजरअंदाज कर दिया तथा बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पशु शाला का निर्माण करा दिया पशुशाला बिना छत के बना दी गई तथा उसमें घुमंतू पशुओं को बांध दिया गया जहां पर्याप्त मात्रा में चारे तक की व्यवस्था नहीं की गई ग्रामीणों ने बताया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में बनी बस वाला बरसात के पानी में डूब गई जिसके कारण पशुशाला में बंधी जो गायों की मौके पर ही भूख से दम तोड़ दिया जबकि एक दर्जन से ज्यादा गाय पानी में खड़ी भूख से तड़प रही हैं खूब से मृतक दोनों गायों की जानकारी आला अफसरों को दे दी गई परंतु उसके बावजूद भी आला अफसरों ने मृतक गायों को हटाना उचित नहीं समझा नहीं पानी में खड़ी हुई गायों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाना अपना कर्तव्य समझा जिससे ग्रामीणों में आला अफसरों के विरुद्ध आक्रोश की भावना पनप रही है अफसरों की लापरवाही के चलते बीते चौबीस घंटे दो गायों ने भूख बीमारी और बरसात का पानी गोशाला मे भरजाने से छटपटाते हुए दम तोड़ दिया जबकि एक दर्जन गाय काफी दयनीय हालत में मौत से संघर्ष कर रही हैं l

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!