पर्यावरण महा के अंतर्गत छात्र छात्राओं ने आकर्षक पोस्टर स्लोगन एवं कलात्मक चीजों से पर्यावरण सुरक्षा संदेश दिया
आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं 8273974747
बिसौली। श्री देवराहा बाबा पब्लिक स्कूल में पर्यावरण माह के अंतर्गत छात्र छात्राओं ने आकर्षक पोस्टर स्लोगन एवं कलात्मक चीजों से पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया। सभी छात्र छात्राओं ने अत्यंत रोचक एवं मनमोहक पोस्टर बनाए उक्त प्रतियोगिता में आराध्या, सृष्टि, हर्षिका, श्रद्धा, फाल्गुनी, बलदेव, वंशिका, उन्नति, दिव्यांशी, परी, आस्था, महिमा, वंशु, कषिका जैन, साक्षी श्रीवास्तव, अंश गुप्ता, पार्थ मिश्र:, तासु, राधिका, प्रिया, कनिष्क श्रीवास्तव, आदित्य मौर्य, माही सिंह एवं अंतिमा आदि का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। विद्यालय के निदेशक अखिलेश वार्ष्णेय ने कहा कि हमें अपने आसपास एवं जहां तक संभव हो वहां तक प्रकृति को प्रदूषण मुक्त करने का प्रयास करना चाहिए, स्वच्छता के साथ-साथ हरे भरे पेड़ पौधे लगाने चाहिए एवं उनकी देखभाल करनी चाहिए प्रधानाचार्या मीनू बत्रा ने कहा कि पेड़ पौधे हमें जीवन देते हैं, प्रकृति जीवनदायिनी है। एक्टिविटी इंचार्ज शारदा बबेजा ने कहा कि प्रकृति से यदि हम छेड़छाड़ करेंगे तो निश्चित रूप से हमें प्राकृतिक आपदा का सामना करना पड़ेगा इस अवसर पर स्कूल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं 8273974747

