बदायूं कांवड़ यात्रा को ध्यान में रखते हुए डीएम मनोज कुमार के आदेश पर 15 से 17 जुलाई तक माध्यमिक के स्कूलों को बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। माध्यमिक विद्यालय के साथ-साथ सीबीएसई, सीआईएससीई के कक्षा छह से 12 तक के सभी स्कूलों को बंद रखा जाएगा। जबकि 18 जुलाई से सभी स्कूल यथावत समय पर संचालित होंगे।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

