जनपद में वृहद स्तर पर जल निकासी अभियान लगातार जारी, जिलाधिकारी कर रहे अनुश्रवण
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए चलाये जा रहे जल निकासी अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं की जायेगी बर्दाश्त: जिलाधिकारी
बाराबंकी: प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी श्री अविनाश कुमार के निर्देशन में जनपद की समस्त नगर पालिका/नगर पंचायतों में संचारी रोगों पर प्रभावी नियत्रंण तथा साफ-सफाई के साथ ही अतिवृष्टि से जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए बृहद स्तर पर अभियान लगातार जारी है। जिलाधिकरी जनपद में चलाये जा रहे इस अभियान का लगातार अनुश्रवण कर रहे है। जिलाधिकारी ने कहा कि समस्त नगर निकाय अधिकारी अपने-अपने वार्डो में साफ सफाई, नाला व नाली, अतिक्रमण, जल भराव, कीटनाशक/एण्टीलार्वा दवाईयों के छिकड़ाव पर विशेष निगरानी रखने के साथ ही नगर क्षेत्र में गौवंशो को गौशाला में भिजवाने की कार्यवाही सुनिश्चित करवाये। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत समस्त नगर निकाय के सभी वार्डो में पम्प सेट द्वारा जल निकासी, एण्टीलार्वा दवाईयों के छिकड़ाव, नाला व नालियों के सफाई करायी जा रही है, जिसका मौके पर सम्बन्धित नोडल अधिकारियों/नगर निकाय अधिकारियों के द्वारा समय-समय पर निरीक्षण किया जा रहा है।

अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत देवा द्वारा बताया गया कि 14 जुलाई से 21 जुुलाई तक चलने वाले विशेष अभियान के अन्तर्गत नगर पंचायत देवा ब्लीचिंग, एंटीलार्वा का छिड़काव तेजी से चल रहा है। अधिशासी नगर पंचायत रामनगर द्वारा बताया गया कि नगर पंचायत रामनगर में एंटीलार्वा छिड़काव, नाला व नालियों सहित सड़क के किनारे की साफ-सफाई के साथ पौधारोपण का भी कार्य कराया जा रहा है। अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत सिद्धौर द्वारा बताया गया कि नगर सफाई महाअभियान के तहत न नगर पंचायत सिद्धौर में साफ सफाई से सम्बन्धित कार्य कराये जा रहे है। अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत बंकी द्वारा बताया गया कि नगर पंचायत बंकी में लगे कूड़े के ढेर का हटवाने के साथ ही साफ-सफाई का कार्य तेजी से कराया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि बरसात में कहीं पर भी जलभराव की समस्या न होने पाये। उन्होंने कहा कि बरसात में लोगों को जलभराव की समस्या से बचाने और बेहतर व्यवस्था कराने के लिए सभी नोडल अधिकारी/निकाय अधिकारी कार्यो की जमीनी हकीकत देखने के लिए फील्ड में जाये। उन्होंने कहा कि जल निकासी के लिए पंपों की पर्याप्त व्यवस्था हो और सभी पम्प चालू स्थिति में रहेे। उन्होंने कहा कि सभी नगर निकायों में नाले व नालियों की सफाई, पेयजल आपूर्ति, दैनिक सफाई की व्यवस्था, संचारी रोगों के रोकथाम के लिए फाॅगिंग, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन आदि की समुचित व्यवस्था कराने के निर्देश दिये। बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

