परियोजना निदेशक बलराम ने विकास खंड कार्यालय में पीएम व सीएम आवास की जनता समीक्षा की
आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं 8273974747
बिसौली। परियोजना निदेशक बलराम ने विकासखंड कार्यालय में पीएम व सीएम आवास की गहनता से समीक्षा की। पीडी ने बीडीओ मुनब्बर खान समेत सभी अधिकारियों को योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के दिशा निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान पीडी ने संतोष जाहिर किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने के लिए किसी तरह की लापरवाही अक्षम्य होगी। इस दौरान बीडीओ मुनब्बर खान, एडीओ पंचायत धनंजय सक्सेना, राजेश कुमार, कर्मेन्द्र सिंह, हरीश उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं 8273974747

