स्वच्छता अभियान के तहत नगर पालिका ने रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया गंदगी से होने वाले नुकसान की जानकारी दी

जिला ब्यूरो चीफ मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान। नगर पालिका परिषद द्वारा कूड़ा कलेक्शन के लिये डोर टू डोर” अभियान शुरु किया गया है। यह अभियान नगर पालिका की गाड़ियों से रैली निकाल कर मोहल्ला अकबराबाद से शुरू होकर अन्य मोहल्लों तक किया गया। सूखा व गीला कूड़ा अलग-अलग एकत्र करने हेतु जागरुक किया। पालिका के सफाई कर्मचारियों ने जनमानस को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ ही गंदगी से होने वाले नुकसान की भी जानकारी दी। और आमजन को चिकनगुनिया, डेंगू, मलेरिया आदि जनित रोगों से बचाव के लिए भी जागरूक किया।

अधिशासी अधिकारी डॉक्टर राजेश कुमार ने बताया कि शासन के निर्देश के क्रम में ”10- तक डोर टू डोर” अभियान प्रारंभ किया गया है। यह अभियान तीन चरणों (प्रार्थना-सहमत-चालान) चलाया जायेगा। जिसका उद्देश्य प्रतिदिन प्रातः 10 बजे तक शत प्रतिशत सोर्स सेग्रीगेशन सहित पूर्णतया डोर टू डोर वेस्ट (कूड़ा) कलेक्शन सुनिश्चित करना है। उन्होने कहा कि अभियान के प्रथम चरण में आज से 15 फरवरी तक पालिका कर्मी डोर टू डोर अभियान में लोगों को जागरुक करने का कार्य करेंगे तथा उक्त अभियान में आमजन से अपनी सहभागिता देने हेतु प्रार्थना करेंगे साथ ही लोगों को डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन से होने वाले लाभों के बारे में अवगत करायेंगे। द्वितीय चरण 16 फरवरी से तीन मार्च तक तथा 04 मार्च से 31 मार्च तक तीसरे चरण के तहत गंदगी फैलाने वालों को सबक सिखाया जायेगा। गन्दगी फैलाने वाले को चिन्हित करते हुए चालान करते हुए उनपर जुर्माना लगाया जायेगा।इस मौके पर नगर पालिका ईओ डॉक्टर राजेश कुमार सहित सफाई निरीक्षक फ़रीद अहमद खां व पालिका के सफाई कर्मी उपस्थित थे।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!