……..राज्य के होनहार युवाओं ने अपनी काबिलियत के दम पर चहुंओर कामयाबी का परचम लहराया

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। राज्य के होनहार युवा आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। फिर चाहे वो खेल का मैदान हों, नृत्य का रंगमंच हो या फिर शिक्षा के क्षेत्र की कोई प्रतियोगी परीक्षा, राज्य के होनहार युवाओं ने अपनी काबिलियत के दम पर चहुंओर कामयाबी का परचम लहराया है। ऐसे ही एक होनहार का चयन एसएससी स्टेनोग्राफर के पद पर हो गया है। बताते चलें कि तहसील फतेहपुर के ग्राम गंगौला निवासी कमल किशोर के बेटे विनीत कुमार स्टेनोग्राफर की परीक्षा उत्तीर्ण कर गृह मंत्रालय भारत सरकार में चयनित हुए हैं। विनीत की इस अभूतपूर्व उपलब्धि से जहां उनके परिवार में हर्षाेल्लास का माहौल है वहीं उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता भी लगा हुआ है। विनीत ने बताया कि उन्होंने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा फतेहपुर से प्राप्त करने के उपरांत लखनऊ विष्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की है। उनके पिता कृषक है तथा उनकी मां एक कुशल गृहिणी हैं। यह मुकाम हासिल करने वाले विनीत ने अपनी इस अभूतपूर्व उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरूजनों और भारत सिलेक्शन विंग के साथ ही अपनी कड़ी मेहनत और लगन को दिया है।शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!