बेखौफ लकड़कट्टे लगातार प्रतिबंधित और हरे-भरे पेड़ों का बड़े पैमाने पर कटान कर रहे,पेड़
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी । जिले के ग्रामीण अंचल में बेखौफ लकड़कट्टे लगातार प्रतिबंधित और हरे-भरे पेड़ों का बड़े पैमाने पर कटान कर रहे हैं ।उन्हे न तो वन विभाग का खौफ है और न हीं पुलिस का कोई डर क्योंकि लकड़कट्टों का उनसे चोली- दामन का नाता जो है ।

इस श्रावण मास मे सभी शिवालयों मे पवित्र बेलपत्र से शिव का पूजन होता है इन लकडकट्टों ने बेलपत्र के वृक्षों पर हीं आरा चला दिया है । मामला वन रेंज रामनगर अन्तर्गत थाना मसौली के ग्राम मलपुर अरसण्डा का है यहां के निवासी उमेश कुमार यादव के दो गूलर व एक बेल का पेड़ तथा इसी गांव के कंथे यादव का एक गूलर का पेड़ तथा राम चन्दर यादव का एक गूलर और एक चिलवल के पेड़ को लकड़कट्टे बिना कोई परमिट बनवाये काट ले गये । वन विभाग के अधिकारियों को इसकी शिकायत मिलने पर वहां के मुंशी तिलक राम मौके पर पहुंचे और लकड़कट्टो को बचाते हुए दो गूलर काटे जाने का मामला दर्ज कर लिया ।
इसी तरह वन क्षेत्र राम नगर अन्तर्गत थाना बदोसराय के ग्राम अद्रा मे गांव के पूरब बदोसराय-अद्रा रोड पर यूक्लिप्टिस बाग के सामने अशोक सिंह की बाग से बीस पेड़ सागौन ,दो शीशम, दो आम व एक गूलर के पेड़ों को लकड़कट्टे काट कर उठा ले गये । उक्त स्थानों पर लकड़कट्टों ने अपनी करतूत को छिपाने के लिए पेड़ों को जमीन के बराबर से काटने के बाद उन पेड़ों के ठूठों पर मिट्टी व पत्तियों को डाल कर उन्हे ढक दिया है । हरे- भरे और प्रतिबंधित पेड़ों की बेखौफ हो रही अवैध कटान इस बात का पुख्ता प्रमाण है कि इन लकड़कट्टों को वन विभाग और पुलिस का पूरा संरक्षण प्राप्त है । विश्वस्त सूत्रो के अनुसार अपने को पत्रकार बताने वाले मोहम्मदाबाद निवासी एक व्यक्ति के वन विभाग के जिला हाकिम से अच्छे ताल्लुकात हैं उसी के दम पर सैदनपुर के बहुचर्चित लकड़कट्टे बेखौफ होकर हरियाली पर आरा चला रहे हैं । गौरतलब तो यह है कि कई मामलों मे वन विभाग के स्थानीय कर्मचारियों को कुछ पता हीं नहीं चलता है क्योकि सारा मामला ऊपर हीं निपट जाता है । प्रदेश की योगी सरकार भले ही हर घर हरियाली जैसी योजनाओं पर करोड़ों खर्च कर क्षेत्र को हरा-भरा करने का प्रयास कर रही हो , लेकिन बाराबंकी में वन विभाग और पुलिस की खाऊ-कमाऊ नीति के चलते इस महत्वाकांक्षी योजना का सफल होना तो दूर यहां वर्षों पहले लगे हुए हरे भरे प्रतिबंधित पेड़ भी इनकी मिलीभगत से लकड़कट्टों द्वारा बड़े पैमाने पर काट कर नष्ट किये जा रहे हैं ।शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

