मनरेगा के भुगतान के नाम पर विकासखंड के एपीओ को रिश्वत लेते हुए भ्रष्टाचार निरोधक टीम ने रंगे हाथों पकड़ा ब्लॉक परिसर में मचा हड़कंप

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। विकासखंड सहसवान सभागार में मनरेगा कार्य के भुगतान के नाम पर दहगवां विकासखंड के एपीओ अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा द्वारा मालपुर ग्राम प्रधान पति से ₹20000 की रिश्वत लेते हुए भ्रष्टाचार निरोधक टीम ने अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी को रंगे हाथों पकड़ लिया टीम ने अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी की रिश्वत लेते हुए पहले वीडियो बनाई फिर उसको गिरफ्तार कर अपने साथ जिला मुख्यालय में भ्रष्टाचार निरोधक कमेटी द्वारा रिश्वत लेते गिरफ्तार किए गए अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा जैसे ही रिश्वत लेते पकड़े गए विकासखंड परिसर सहसवान में हंगामा मच गया लोग इधर-उधर भागने लगे l

जानकारी के मुताबिक दहगवां विकासखंड के अंतर्गत ग्राम मालपुर तटेरा की ग्राम प्रधान सुशीला यादव के पति संजय कुमार यादव जो विकास कार्यों को देखते हैं उन्होंने ग्राम में उच्च प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्री वाल का निर्माण कराया था जिसमें 296000 का कार्य मनरेगा के अंतर्गत कराया गया था 234000 का पक्का कार्य तथा 62000 का कच्चा कार्य कराया गया था जिसका भुगतान एक काफी लंबे समय से नहीं हो पा रहा था ग्राम प्रधान पति संजय यादव ने भुगतान हेतु दहगवां विकास खंड कार्यालय के एपीओ अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा अनुपम कुमार शर्मा से जब मुलाकात कर भुगतान करने के लिए जब उनसे कहां तो बकौल संजय यादव ने बताया कि उपरोक्त अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा द्वारा 234000 पक्के निर्माण कार्य के नाम पर भुगतान करने के लिए 13 परसेंट रिश्वत की मांग की गई संजय कुमार यादव ने बताया कि मैंने कई बार अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी अनुपम कुमार शर्मा से रिश्वत के पैसे कम करने को कहा परंतु वह नहीं मानी उन्होंने कहा कि अगर पूरा 13 परसेंट भुगतान नहीं दोगे तो 18 तारीख को मनरेगा का खातों में आने वाला भुगतान आपके खाते में नहीं जाएगा और आप का भुगतान नहीं हो पाएगा जिस पर प्रधान पति संजय कुमार यादव ने एंटी करप्शन टीम बरेली से 14 जुलाई को मिलकर एपीओ अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी अनुपम कुमार शर्मा द्वारा रिश्वत मांगे जाने की शिकायत की जिस पर उन्होंने रिश्वत के पैसे ₹20000 देने के लिए एंटी करप्शन टीम को दिए उसके बदले में एंटी करप्शन टीम ने उन्हें अपने पास से ₹20000 उपलब्ध करा दिए बकौल शिकायतकर्ता संजय कुमार यादव ने बताया कि उन्होंने ₹20000 की रिश्वत देने के लिए दहगवां एपीओ अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा अनुपम कुमार शर्मा से मोबाइल पर बात की जिस पर अनुपम कुमार शर्मा ने सहसवान विकास खंड कार्यालय पर पहुंचने को कहा अनुपम कुमार शर्मा ने विकास खंड कार्यालय सहसवान के सभागार में शिकायतकर्ता अनुपम कुमार शर्मा को पैसे लेने के लिए बुलाया अनुपम कुमार शर्मा जैसे ही शिकायतकर्ता संजय कुमार यादव प्रधान पति ने ₹20000 की रकम दी कि इसी बीच एंटी करप्शन टीम ने उन्हें रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तार करते ही टीम ने उनकी वीडियो बनाई जैसे ही ब्लॉक परिसर में एंटी करप्शन टीम द्वारा एपीओ अनुपम कुमार शर्मा अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा द्वारा रिश्वत लिए जाने पर पकड़े जाने का मामला चर्चा का विषय बना लोग इधर-उधर भागने लगे तथा ब्लॉक परिसर में हड़कंप मच गया टीम तत्काल अमन अनुपम कुमार शर्मा को तथा आरोपी ग्राम प्रधान पति संजय कुमार यादव अपने साथ जिला मुख्यालय ले गई. I
बताया जाता है सहसवान विकास खंड कार्यालय की खंड विकास अधिकारी ज्योति शर्मा पर विकास खंड कार्यालय दहगवां का अतिरिक्त कार्यभार है खंड विकास अधिकारी ज्योति शर्मा पर दोनों ही विकास खंड कार्यालय का कार्यभार होने पर मनरेगा भुगतान के लिए खंड विकास अधिकारी ज्योति शर्मा तथा सहसवान व दहगवां विकास खंड कार्यालय पर तैनात एपीओ अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा द्वारा डिजिटल साइन लगाए जाते हैं बताया जाता है कि मनरेगा का भुगतान 18 जुलाई को शासन द्वारा ग्राम पंचायतों के खाते में डाला जाना है ग्राम पंचायतों के खाते में भुगतान डाले जाने को लेकर अधिकारी अपनी सांठगांठ करने पर तुले हुए हैं ऐसी चर्चा विकास खंड कार्यालय सहसवान में हो रही है l

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!