मसौली, बाराबंकी। सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मुबारकपुर के एक 25 वर्षीय युवक का शव रेलवे लाइन पर सन्दिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शनिवार की भोर लखनऊ-अयोध्या रेलमार्ग पर स्थित ग्राम कंधईपुर मजरे रसौली के निकट ग्राम मुबारकपुर निवासी 25 वर्षीय ब्रजमोहन पुत्र राम आधार का शव सन्दिग्ध परिस्थितियों में रेलवे पटरी पर कटा हुआ पड़ा मिला। जानकारी पर पहुँची सफदरगंज पुलिस ने शव का पँचनांमा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता

