समय से इलाज कराने से पूरी तरह दूर हो जाती है समस्या : सीएमओ · सीएमओ कार्यालय में 31 जुलाई से 5 अगस्त तक लगेगा नि:शुल्क कैंप
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
बाराबंकी, 17 जुलाई 2023। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) एवं स्माइल ट्रेन संस्था के सहयोग से जन्म से कटे होंठ व तालू वाले मरीजों के निःशुल्क उपचार व आपरेशन के लिए 31 जुलाई से 5 अगस्त तक निःशुल्क पंजीकरण कैम्प का आयोजन सीएमओ कार्यालय कमरा संख्या -19 में किया जायेगा। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अवधेश कुमार यादव ने देते कहा कि यह कार्यक्रम प्रतिदिन सुबह 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक चलेगा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि कैम्प के दौरान पंजीकृत बच्चों का निःशुल्क ऑपरेशन एवं सम्पूर्ण इलाज लखनऊ के हेल्थ सिटी ट्रामा सेंटर एवं सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के प्लास्टिक माइक्रोवस्कुलर कॉस्मेटिक एवं क्रेनियोफेशियल सर्जरी विभाग में किया जाएगा। उन्होने बताया कि कई बच्चों के होंठ व तालू जन्म से कटे होते हैं। होंठ के दोनों तरफ या एक ही तरफ संभव है। सामान्यतः होठ के साथ तालू भी कटा होता है किन्तु कभी-कभी केवल तालू के कटे होने की भी संभावना होती है। इसका समय से पहचान और उपचार होने से इस बड़ी समस्या से पूरी तरह निजात मिल सकती है। यह बीमारी करीब 3000 जीवित शिशुओं में से एक को हो सकती है।
स्माइल ट्रेन प्रोजेक्ट के निदेशक डॉ. वैभव खन्ना हेल्थ सिटी ट्रामा सेंटर एवं सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की सक्रिय भूमिका है। यह संस्था प्लास्टिक सर्जरी के द्वारा बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसमें हर आयु वर्ग के लोगों का इलाज पूर्णतया निशुल्क किया जाता है। इस प्रोजेक्ट के तहत डॉ. वैभव खन्ना के द्वारा अब तक 13,000 से अधिक मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन किया जा चुका है। जन्मजात बीमारी होने के कारण माता-पिता शुरुआती दौर में नहीं समझ पाते। बीमारी का समय से उचित चिकित्सीय इलाज न मिलने पर सही होना मुश्किल हो जाता है।यह बात महत्वपूर्ण है कि बच्चों का समय से इलाज कराने पर जन्मजात विकृति पूर्णतया ठीक हो सकती है |
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी एवं नोडल अधिकारी डॉ डीके श्रीवास्तव ने बताया कि अगर पैदायशी कटे होंठ व कटे तालु वाले मरीज़ो का सही समय पर आपरेशन हो जाये तो बच्चे के चेहरे पर जीवन भर मुस्कान रहती है। उन्होने कहा कि सर्जरी तो बाद में भी हो सकती है लेकिन परिणाम बहुत अच्छा नहीं होता है। हेल्थ सिटी ट्रामा सेंटर एवं सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में संचालित स्माइल ट्रेन प्रोजेक्ट का यही वास्तविक उद्देश्य है।
आरबीएसके के डीईआईसी मैनेजर डॉ अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि जन्म से कटे होठ एवं कटे तालू से ग्रसित मरीज़ो का सम्पूर्ण इलाज निःशुल्क किया जाएगा। इसमें निर्धन मरीज़ो को किराया भी मिलेगा। मरीज़ो का पंजीकरण कराने के लिए स्माइल ट्रेन संस्था के प्रतिनिधि नीरज कुमार शर्मा के मो.न0- 9454159999 व 9565437056 पर संपर्क स्थापित किया जा सकता है।बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
Related Posts

