कार्यकर्ता पार्टी की मूल्यवान पूंजी है इनकी खुशियों में शामिल होकर मन को बड़ा सुकून मिलता है।अरविंद कुमार सिंह गोप
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
बाराबंकी: उक्त विचार समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने पार्टी कार्यालय पर जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद की अध्यक्षता में पार्टी के जुझारू साथी समाजवादी ब्राह्मण सभा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव विकास पांडे उर्फ अन्नू पंडित के 51 जन्मदिन पर आयोजित समारोह में व्यक्त किए। पूर्व मंत्री ने अन्नू पंडित को 51 जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा की आप जैसे संघर्षशील कार्यकर्ता पर पार्टी हमेशा गर्व महसूस करती है, आपका जन्मदिन जिस धूमधाम से कार्यकर्ता मना रहे हैं यह आपकी मेहनत और इमानदारी को दर्शाता है आप जैसे जुझारू कार्यकर्ताओं के दम पर ही पार्टी हमेशा अपना परचम लहराती है।
इसके पूर्व राष्ट्रीय सचिव अरविंद कुमार सिंह गोप एवं पूर्व एमएलसी राजेश यादव राजू जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद पूर्व विधायक राम गोपाल रावत ने अनु पंडित को अंग वस्त्र और गुलदस्ता भेंट करते हुए जन्मदिन का केक काटकर केक खिलाते हुए जन्मदिन की बधाई दी। तदुपरांत समाजवादी पार्टी के कार्यालय सचिव राजकुमार वर्मा एवं पार्टी के जुझारू साथी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला सचिव बलराम यादव को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अरविंद कुमार सिंह गोप जिला अध्यक्ष हाफिज सईद अहमद पूर्व एमएलसी राजेश यादव राजू ने माला पहनाकर एवं अंग वस्त्र भेंट कर पार्टी मे किए जा रहे इनके योगदान के लिए सम्मान किया। जन्मदिन समारोह में मुख्य रूप से पूर्व विधायक राम गोपाल रावत पूर्व,एमएलसी राजेश यादव राजू,जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद, जिला महामंत्री हिमांशु यादव, जिला प्रवक्ता वीरेंद्र प्रधान, जिला कोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह वर्मा, जिला उपाध्यक्ष अजय वर्मा बबलू, कामता प्रसाद यादव, रिजवान संजय, नसीम कीर्ति, मोहम्मद आफाक, प्रदेश सचिव जितेंद्र वर्मा माती, हुमायूं नईम खान, सुरेश चंद्र गौतम, लोहिया वाहिनी अध्यक्ष जसवंत यादव, सज्जन लाल गुप्ता, दीपक गुप्ता, छात्र सभा अध्यक्ष आकाश यादव, चौधरी समीम खान, जिला सचिव सिराज उस्मानी, ज्ञान सिंह यादव, दीपक रावत, बलराम यादव, करण मिश्रा, व्यापार सभा अध्यक्ष निर्मल वर्मा, महिला सभा अध्यक्ष पूनम यादव, रूमी राय, आज पदाधिकारियों ने गुलदस्ता प्रतीक चिन्ह भेंट कर जन्मदिन की बधाई दी।बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
Related Posts

