गंगा महावा नदी में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने के कारण बाढ़ पीड़ितों की दुश्वारियां बढ़ती जा रही है

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। गंगा महावा नदी में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने के कारण बाढ़ पीड़ितों की दुश्वारियां बढ़ती जा रही है एसडीएम प्रेमपाल सिंह बाढ़ पीड़ित क्षेत्र का दौरा कर बाढ़ चौकियों पर कार्य कर रहे कर्मचारियों को निर्देश दिया कि वह बाढ़ पीड़ितों की हर संभव मदद करें पिछले चार-पांच दिनों से गंगा महावा नदी में लगातार गंगा का जलस्तर बढ़ने से गंगा के उस पार बसे भमरोलिया वीर सहाय नगला खागी नगला परशुराम नगला मैं पानी भरा हुआ है अधिकांश बाढ़ पीड़ित जीएम बांध पर शरण ले चुके हैं उनकी दुश्वारियां लगातार बढ़ती जा रही है गांव के उस पार धान उड़द गन्ना की फसल पूरी तरह गंगा में समा चुकी है जानवरों के सामने चारे की समस्या खड़ी हो गई है
मंगलवार को एसडीएम प्रेमपाल सिंह ने राजेश की टीम के साथ बाढ़ पीड़ित क्षेत्र का दौरा किया और उनकी समस्याएं सुनी बाढ़ पीड़ितों को आश्वासन दिया साथ ही पानी में गिरे गांव के लोगों से अपील की कि वह सुरक्षित स्थानों पर आ जाएं।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!