सीडीओ केशव कुमार ने विकासखंड का औचक निरीक्षण कियासीडीओ केशव कुमार ने विकासखंड का औचक निरीक्षण किया
आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं 8273974747
बिसौली। सीडीओ केशव कुमार ने विकासखंड का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मनरेगा, सीएम आवास योजना आदि के साथ साथ एन आर एल एम व एडीओ पंचायत कक्ष को भी बारीकी से जांचा। सीडीपीओ निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले। विभिन्न पटलों के निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने बीडीओ मुनव्वर खान व अन्य अधिकारियों को योजनाओं को समयावधि के भीतर पूरा करने के दिशा निर्देश दिए। सीडीओ ने मुख्यमंत्री आवास योजना में जल्द से जल्द कार्ययोजना तैयार करने को कहा। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन के अलावा जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही किसी दशा में सहन नहीं की जाएगी।
आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं 8273974747

