तहसील सभागार में आयोजित शिविर में बीएलओ व सुपरवाइजर को विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम का प्रशिक्षण दिया गया।

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली। तहसील सभागार में आयोजित शिविर में बीएलओ व सुपरवाइजर को विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम का प्रशिक्षण दिया गया। तहसीलदार रविन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम की तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं। श्री सिंह ने कहा कि लापरवाही बरतने वाले बीएलओ व सुपरवाइजर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस मौके पर नायब तहसीलदार गिरजाशंकर यादव, बीडीओ मुनव्वर खान, नरेन्द्र बाबू, बीईओ सतीश मिश्रा, आरके धर्मेंद्र पाल सिंह, चेतेन्द्र शर्मा, राजीव कुमार, सुधाकर शर्मा, नरेन्द्र, मनीषा आदि मौजूद रहे।

*आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं 8273974747*

Don`t copy text!