22 किसानों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

प्रधान संपादक आलीमा शमीम अंसारी

बाराबंकी। भाकियू ‘टिकैत‘ के तत्वाधान में प्रत्येक माह को आयोजित होने वाले रक्तदान की कड़ी में रविवार को जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में पहुंचे दर्जनों किसानों ने पंजीकरण के पश्चात उत्साह पूर्वक रक्तदान कर महादानी बनने का गौरव हासिल किया। रविवार को भाकियू जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा के नेतृत्व में व रक्तकोष प्रभारी डॉ एस के शुक्ला की देखरेख में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में कार्यकर्ताओ ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। कैम्प में रक्तदान हेतु 26 किसानों ने पंजीकरण कराया इसके पश्चात 22 किसानों ने रक्तदान कर महादानी बनने का खिताब हासिल किया। रक्तदान करने वालो में मुख्य रूप से अनुराग वर्मा, योगेश सिंह, राजन सिंह, रजनीश वर्मा, शिव चरण सिंह, शिव नरायन सिंह, राकेश, राम करन, सोमेंद्र कुमार, भूपेंद्र कुमार, बृजेश कुमार, इस्लामुद्दीन, विजय कुमार, पन्नलाल, रामराज, अनिल कुमार, प्रियांशी, राम कुमार, ओम प्रकाश आदि शामिल रहे। इस अवसर पर सी एम एस डॉ एस के सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष राम किशोर पटेल, राम हर्ष वर्मा, उत्तम सिंह, अनुपम वर्मा, लायकराम यादव, हौसिला प्रसाद, सतीश वर्मा ‘रिन्कू‘,चै प्रेम चन्द, राधेलाल, रामानंद, गिरीश चन्द, मुन्नालाल, ओम प्रकाश,दीपू वर्मा,संजय रस्तोगी, शांति भूषण सिंह, भगौती प्रसाद,प्रमोद कुमार,सनी वर्मा,कफील अहमद,विवेकानंद त्रिपाठी,सुरेश चन्द,आशीष कुमार आदि मौजूद रहे

प्रधान संपादक आलीमा शमीम अंसारी

Don`t copy text!