अमरीकी हमलों को रोकना है तो कोई गंभीर फ़ैसला करना होगाः इराक़ी स्वयं सेवी बल

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ

इराक़ के स्वयंसेवी बल के एक कमांडर ने कहा है कि अमरीकी हमले, इराक़ी राष्ट्र के विरुद्ध उसकी स्पष्ट शत्रुता के परिचायक हैं।

हश्दुश्शाबी या स्वयंसेवी बलों के एक इराक़ी कमाण्डर “आदिल अलकरआवी” का कहना है कि हश्दुश्शाबी के मुख्यालय पर अमरीका के हालिया हमले, स्पष्ट करते हैं कि अमरीका, इराक़ी राष्ट्र से शत्रुता रखता है।  उन्होंने कहा कि इन हालिया हमलों के विरुद्ध इराक़ी सरकार को कोई गंभीर फैसला करना चाहिए।  इस इराक़ी कमाण्डर का साथ ही यह भी कहना था कि देश से अमरीकी सैनिकों को निकाल बाहर करने के लिए निश्चित रूप से कुछ करना होगा।

इसी बीच इराक़ की संसद में रक्षा आयोग के एक सदस्य करीमी अलवी ने कहा है कि इराक़ में अमरीकी सैनिकों की उपस्थिति पर वाशिंगटन के बाक़ी रहने पर केवल सैन्य विकल्प ही बाक़ी रहता है।उल्लेखनीय है कि अमरीकी युद्धक विमानों ने शुक्रवार की सुबह इराक़ के चार प्रांतों में इस देश की सेना और स्वयंसेवी बलों के ठिकानों पर बमबारी की थी।  इस हमले में 3 इराक़ी सैनिक मारे गए और 7 अन्य घायल हो गए।

Don`t copy text!