विधायक का जन्मदिवस कोरोना बचाव दिवस के रूप में मनाया

अब्दुल जब्बार एड्वोकेट व अनिल कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

भेलसर(अयोध्या)भारतीय जनता पार्टी रूदौली के कार्यकर्ताओ ने शहर के वार्ड वजोरगंज की दलित बस्ती में विधायक राम राम चंद्र यादव का जन्म दिवस कोरोना बचाव दिवस के रूप में मनाया।
भाजपा कार्यकर्ताओ के आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने दलित बस्ती का भ्रमण कर कोरोना के बचाव के लिए साफ-सफाई और का आह्वान किया।दलित बस्ती के निवासियों व महिलाओं की भी संख्या काफी थी।भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विधायक के ऊपर पुष्प वर्षा कर उनके दीर्घायु की कामना की।इस अवसर पर विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि आज पूरा विश्व कोरोना वायरस की चपेट में है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2012 में प्रधनमंत्री बनने के बाद लाल किले से देश को संबोधित करते हुए देश में स्वच्छता का नारा दिया था।उन्होंने कहा कि सभी की सामाजिक जिम्मेदारी बनती है कि इसके बचाव के लिए जो भी निरोधात्मक उपाय बताए गए हैं उसको हम अपनाएं और तभी इस वायरस से हम लोग बच सकते हैं।हमे अपने प्रयास से अपने निवास व मोहल्ले की साफ सफाई के साथ ब्यक्तिगत स्तर पर स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना होगा।हम सभी को मिलकर जागरूकता बनाएं रखना होगा।चिकित्सक डॉ0 निहाल रजा ने कहा कि कोरोना वायरस से बचाव ही इसका उपाय है हम सभी लोग साधारण सर्दी जुखाम को भी इसका लक्षण ना समझे यदि किसी भी प्रकार से किसी को कोई परेशानी हो तो वह तत्काल सरकारी अस्पताल के चिकित्सक से परामर्श करें।इस रोग का निदान सावधानी बरतने से ही हो सकेगा।जागरूकता कार्यक्रम में में पूर्व नगर अध्यक्ष शतीन्द्र प्रकाश शास्त्री,राजेश कुमार गुप्ता,पूर्व सभासद अनिल कुमार मिश्र,वरिष्ठ नेता दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव,राज किशोर सिंह,नगर महामंत्री राम राज लोधी,मनीष आर्य,सभासद कुलदीप सोनकर,आशीष वैश्य,बुधराम लोधी,सभासद प्रतिनिधि रामसनेही लोधी,राज कुमार सोनकर,हिमांशु गर्ग,मित्रसेन यादव,हरीश वाल्मीकि,मालिक राम लोधी,विवेक गुप्ता,प्रेम प्रकाश जयसवाल,सचिन कसौधन,पूर्व सभासद  ताजुद्दीन पप्पू सहित भारी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Don`t copy text!