इको कार व ट्रैक्टर ट्राली में आमने-सामने की टक्कर में ईको चालक सहित कई घायल।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। इको कार और ट्रैक्टर ट्राली मैं आमने-सामने की टक्कर में इको कार का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया । बिसौली बस स्टैंड चौराहे की तरफ से आ रही इको कार और प्रमोद स्कूल की तरफ से आ रहा ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर हो गई और इको कार में लगभग आधा दर्जन सवारियां जिन्हें हल्की-फुल्की चोटें आई आनन-फानन में एंबुलेंस को बुलाया गया । जानकारी के अनुसार ग्राम मिर्जापुर थाना बिल्सी से इको कार D L 9C X 9581
ड्राइवर कल्यान सिंह 45 वर्ष पुत्र नेम सिंह मिर्जापुर से किसी कीड़ा काटे (सर्प) हुए मरीज और उसके साथ चार लोग और भी थे सहसवान उपचार के लिए लेकर आ रहे थे सहसवान बिसौली बस स्टैंड चौराहे से कब्रिस्तान पार करके नवादा तिराहे पर आकर सामने प्रमोद स्कूल की तरफ से एक ट्रैक्टर ट्राला में सामने से टक्कर हो गई टक्कर इतनी तेज हुई की ईको कार के परखच्चे उड़ गए इको कार सामने से क्षतिग्रस्त हो गई मोहल्ला नवादा और आस पास के लोग गाड़ी के समीप मदद के लिए भागे वह मौके पर पीआरबी डायल 112, 1322 मौके पर पहुंच गई और बाद में पहुंची थाने की पुलिस बहा एंबुलेंस को बुलाया गया जिसमें अन्य मरीज को प्राइवेट उपचार के लिए चिकित्सा ले जाया गया और ड्राइवर कल्याण को सामुदायिक चिकित्सा ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने ड्राइवर की हालत गंभीर और पैरों में अधिक तकलीफ देखकर जिला चिकित्सा रेफर कर दिया । पुलिस ने इको गाड़ी और ट्रैक्टर ट्राली अपने कब्जे में लिया ।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!