नगर पालिका परिषद सहसवान को मिनी स्मार्ट सिटी के रूप में दर्जा दिए जाने के बाद दिनोंदिन विकास कार्य गति पकड़ते जा रहे।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
सहसवान। भारत सरकार द्वारा नगर पालिका परिषद सहसवान को मिनी स्मार्ट सिटी के रूप में दर्जा दिए जाने के उपरांत विकास कार्यों के चक्र अनुसार अमृत मिशन महोत्सव के अंतर्गत कराए जाने वाले कार्य की नगर में दिनोंदिन विकास कार्य गति पकड़ते जा रहे हैं इसी क्रम में नगर में प्रत्येक भवन स्वामी को घर घर जल योजना के तहत स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्य नगर में 5 पानी की टंकी का निर्माण कार्य प्रारंभ होने के उपरांत पानी की आपूर्ति के लिए 13 ट्यूबवेल का भी निर्माण कार्य भूमि चयनित होते ही प्रारंभ हो गया है जिससे नगर वासियों की एक लंबे समय से चली आ रही पेयजल आपूर्ति की किल्लत दूर हो सकेगी l ज्ञात रहे बदायूं जनपद में नगर पालिका परिषद सहसवान तथा उझानी को भारत सरकार द्वारा मिनी स्मार्ट सिटी का का लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व दर्जा दिया था इसके बाद से नगर में भारत सरकार की विकास कार्यों के चक्र अनुसार प्रथम चक्र में अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वच्छ शौचालय सफाई व्यवस्था की ग्रेडिंग करने के बाद दोनों नगरों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्य पानी की टंकी एवं नई पाइपलाइन डलवाए जाने के साथ ही घर घर जल पहुंचाने के उद्देश्य नई ट्यूबलो का निर्माण कार्य प्रारंभ कराया गया है l
अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद सहसवान डॉ राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर पालिका परिषद सीमा अंतर्गत नगर में स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल व्यवस्था घर-घर पहुंचाने के उद्देश्य शासन द्वारा 5 नई पानी की टंकियों का निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाने के उपरांत नगर में पेयजल आपूर्ति में कोई व्यवधान उत्पन्न ना हो इसके लिए नए 13 ट्यूबवेल भी स्थापित किया जा रहे हैं पानी पानी की टंकी के लिए भूमि चयनित होने के उपरांत उनका निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया वैसे ही जैसे-जैसे तू बालों के लिए भूमि चयनित होती जा रही है वैसे वैसे ट्यूबैलों का भी निर्माण कार्य प्रारंभ हो रहा है अधिशासी अधिकारी ने बताया कि नगर में प्रत्येक गली मोहल्ले कुचे मैं नई पेयजल पाइपलाइन संबंधित संस्था द्वारा डाली जा रही है तथा नगर में काशीराम कॉलोनी जहांगीराबाद डकारा रोड मंडी समिति के निकट मोहल्ला मोहद्दीनपुर मोहल्ला काजी पानी की टंकी का निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है जबकि नगर में दो पानी की टंकी नगर वासियों को पेयजल उपलब्ध करा रहे हैं अब नगर में 6 पानी की टंकी हो जाएंगी जबकि नगर में पूर्व में संचालित 7 ट्यूबेल के साथ नए 13 ट्यूबेल स्थापित हो जाने के बाद नगर में 20 ट्यूबेल निरंतर नगर वासियों को पेयजल आपूर्ति देते रहेंगे l
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

