3 दिन से लापता मंदबुद्धि महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में अकबराबाद चौराहे पर मिला पुलिस ने शब को सील करके पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भेजा l

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। थाना कोतवाली पुलिस ने थाना जरीफनगर क्षेत्र के ग्राम मालपुर ततेरा निवासी मंदबुद्धि 50 वर्षीय एक महिला मंगलवार को घर से लापता हो गई थी जिसका बीती रात शव पुलिस ने सील करके पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भेजा है l थाना कोतवाली पुलिस को जानकारी मिली की नगर के अति व्यस्त चौराहा मोहल्ला अकबराबाद पर एक महिला का शव पड़ा हुआ है जिस पर पुलिस ने महिला के शव को सील करके पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भेजा है परिजनों के मुताबिक उपरोक्त महिला का नाम जेबुल पत्नी शमीम मंदबुद्धि थी तथा मंगलवार को वह घर से लापता हो गई थी परिजनों ने उसे कई जगह तलाश किया परंतु नहीं मिली पुलिस से मिली जानकारी के बाद वह मौके पर पहुंचे तथा सब की जेबुल के रूप में शिनाख्त की है I

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!