देश की तकदीर बदलनी है तो हम लोगों को हमेशा संघर्ष और बलिदान के लिए तैयार रहना होगा।अरविंद कुमार सिंह गोप

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

बाराबंकी:अगस्त देश की तकदीर बदलनी है तो हम लोगों को हमेशा संघर्ष और बलिदान के लिए तैयार रहना होगा। उक्त विचार समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने जिला उपाध्यक्ष रामचंद्र मिश्रा की अध्यक्षता एवं जिला महामंत्री हिमांशु यादव के संचालन में जिला पार्टी कार्यालय पर समाजवादी पुरोधा पंडित जनेश्वर मिश्र “छोटे लोहिया” की जयंती पर आयोजित विचार गोष्ठी एवं मासिक बैठक में जनेश्वर मिश्र के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के पश्चात उपस्थित पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से व्यक्त किए।

राष्ट्रीय सचिव ने आगे कहा कि जनेश्वर मिश्र हमेशा कहा करते थे समाजवाद महज़ सियासी लफ्ज़ नहीं है इसे किसी भी समाज का संपूर्ण आधार माना गया है वह हमेशा अपने भाषणों में नौजवानों से कहते थे जन संघर्षों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया करो नौजवानों के संघर्ष और चेतना से ही पार्टी संगठन हमेशा बुलंदियों को छूता है। अरविंद कुमार सिंह गोप ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि आप सब आगामी 9 अगस्त को सभी विधानसभा क्षेत्रों पर होने वाली जन पंचायतों में पूरी तन्मयता से लगकर जन पंचायतों को सफल बनाएं और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री रहते हुए उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों की चर्चा जन जन तक करें जिस से आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी का परचम जनपद के हर कोने में लहराता दिखे। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री राकेश वर्मा ने कहा कि जनेश्वर मिश्र छोटे लोहिया बहुत ही संघर्षशील व्यक्ति थे उनके संघर्षों विचारों से हम लोगों को बहुत प्रेरणा और ऊर्जा मिलती है।  विचार गोष्ठी में सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा मौजूदा समय में जिन समस्याओं से देश और प्रदेश की जनता जूझ रही है वह किसी से छिपा हुआ नहीं है मौजूदा समय में तमाम दुख तकलीफों का पहाड़ आम जनता के सर आ पड़ा है जिस से निजात दिलाना हम समाजवादियों की जिम्मेदारी जिसके लिए हम सबको जन पंचायतों के माध्यम से अपनी बात आम जनमानस तक पहुंचानी हैं, इसलिए आप सब लोग जन पंचायतों के आयोजन की पूरी मुस्तैदी से तैयारी करें।
 बैठक को संबोधित करते हुए जैदपुर विधायक गौरव रावत ने कहा कि इस दौर में हम संघर्ष से पीछे नहीं हट सकते हैं, पार्टी विचारधारा को  आगे बढ़ाने के लिए हम सब को पूरी मेहनत से पार्टी के लिए काम करना है।
 बैठक को संबोधित करते हुए नगर पालिका परिषद चेयरमैन प्रतिनिधि पूर्व प्रमुख सुरेंद्र सिंह वर्मा ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार के द्वारा किए गए विकास कार्यों को हम सबको मिलकर गांव गांव जन जन तक पहुंचाने का कार्य करना है तभी हम आदरणीय जनेश्वर मिश्र जी के उस सपने को साकार कर सकेंगे जो सपना उन्होंने देश के गरीब कमजोर किसान नौजवान के लिए देखा था। बैठक में राष्ट्रीय सचिव अरविंद कुमार सिंह गोप पूर्व मंत्री राकेश वर्मा सदर विधायक धर्मराज सिंह सुरेश यादव गौरव रावत आज प्रमुख लोगों ने आगामी 9 अगस्त को सभी विधानसभाओं के सभी सेक्टरों पर होने वाली जन पंचायतों के लिए पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां तय करते हुए आज से ही जन पंचायतों के आयोजन की तैयारी में जुट जाने पर बल दिया। मासिक बैठक/ विचार गोष्ठी मे मुख्य रूप से पूर्व मंत्री राकेश वर्मा, सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव, जैतपुर विधायक गौरव रावत, पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, पूर्व विधायक रतन लाल राव, पूर्व एमएलसी अरविंद यादव, पूर्व प्रमुख सुरेंद्र सिंह वर्मा, जिला महामंत्री हिमांशु यादव, जिला कोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह वर्मा, जिला प्रवक्ता वीरेंद्र प्रधान, जिला उपाध्यक्ष अजय वर्मा बबलू, नसीम कीर्ति, श्याम प्रकाश त्रिवेदी, श्रीमती मिथिलेश तिवारी, चक्खन यादव, जसवंत यादव, राष्ट्रीय सचिव समीम चौधरी,  हुमायूं नईम खान, प्रदेश सचिव जितेंद्र पटेल, धर्मेंद्र यादव, जिला सचिव विनय पांडे, उमाकांत यादव, सिराज उस्मानी, लल्ला यादव, वसीम सिद्दीकी, जैसी राम यादव, अजीत सिंह, मोहम्मद रईस, सिराज अहमद, जिला पंचायत सदस्य विजय यादव, जसवंत यादव, सुरेश चंद गौतम, चौधरी फरजान उस्मानी, अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा इंतखाब आलम नोमानी, बीके सिंह, अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ शैलेश चंद्र वर्मा, अध्यक्ष प्रबुद्ध सभा करन कुमार मिश्रा, निवर्तमान अध्यक्ष छात्र सभा आकाश यादव, सभासद अरुण यादव सोनू, जिला अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ कैप्टन रमेश चंद यादव, जिला अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा राम बक्स रावत, जिला अध्यक्ष सांस्कृतिक प्रकोष्ठ आनंद कौशल, ज्ञान प्रकाश मिश्रा, संतोष रावत, विधानसभा विनय यादव, सुरेश यादव, विजय यादव गुड्डू, मोहम्मद उबेद सानू, परशुराम यादव, ब्लॉक अध्यक्ष रमेश चंद, बृजेश गौतम, जैसी राम रावत, अजय सिंह लोधी, महेंद्र पाल सिंह, श्रीमती सुराजा यादव, श्रीमती उर्मिला सैनी, श्रीमती संगीता, श्रीमती मीना यादव, मायाराम यादव, उदय राज यादव, वैभव धीमान, संजय रावत, सूरजपाल राजवंशी, डॉ हरिओम वर्मा, काशी प्रसाद त्रिवेदी, संजय सिंह, दीपक दीक्षित, संजय रावत, यादवेंद्र सिंह, वैभव सैनी, बाबुल मिश्रा, काशी प्रसाद त्रिवेदी, हिमांशु दीक्षित, राजकुमार वर्मा ,आदि प्रमुख पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
Don`t copy text!