दो पक्ष के बच्चों में हुई लड़ाई के उपरांत एक पक्ष के प्रभावशाली लोगों ने महिला के साथ घर में घुसकर की मारपीट गाली गलौज जान से मार देने की धमकी व घरेलू सामान की तोड़फोड़ पति ने एक महिला सहित चार लोगों की विरुद्ध कराई नामजद रिपोर्ट दर्ज

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डकारा पुख्ता में दिन दोपहर एक पखवाड़ा पूर्व दो बच्चों में हुई मारपीट घटना के उपरांत एक प्रभावशाली पक्ष के हमलावरों ने महिला को घर में अकेला देखकर घुसकर की मारपीट गाली गलौज जान से मार देने की धमकी के अलावा घरेलू सामान तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया महिला को गंभीर रूप से घायल होने पर उपचार वास्ते सीएचसी सहसवान ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उसकी गंभीर हालत होने पर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया पीड़िता के पति ने एक महिला सहित चार लोगों के विरुद्ध एक पखवाड़े उपरांत नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है l
जानकारी के मुताबिक थाना कोतवाली में ग्राम डकारा पुख्ता निवासी कल्याण सिंह पुत्र नेम सिंह पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके परिवार के बच्चे तथा पान सिंह तारा सिंह आपके बच्चों में 16 जुलाई को दोपहर में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी जिसके उपरांत शाम को जब अनीता देवी घर पर अकेली थी पान सिंह तारा सिंह पुत्र बदन सिंह सुनीता देवी पत्नी ताराचंद ब एक अन्य हमलावर ने शाम को अनीता देवी को घर में अकेला पाकर जबरन घर में घुस गए तथा अनीता देवी को घर में ही दौड़ा-दौड़ा कर पीटा जमकर गाली-गलौज की तथा घर में रखा घरेलू सामान तोड़फोड़ क्षतिग्रस्त कर दिया अनीता के चीखने चिल्लाने पर पहुंचे लोगों की आवाज सुनकर हमलावर अनीता को जान से मार देने की धमकी देकर भाग गए गंभीर रूप से घायल हुई अनीता को तत्काल उपचार वास्ते सीएचसी से सामान लाया गया जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने अनीता को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया जिसका उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है पीड़िता के पति ने थाना कोतवाली में एक महिला सहित चार लोगों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है l

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!