राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सफदरगंज मे दो दिवदीय सचल विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। जिला विद्यालय निरीक्षक ओ पी त्रिपाठी के निर्देशन मे राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सफदरगंज मे दो दिवदीय सचल विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जहां पर प्रधानाचार्य के साथ शिक्षक स्टाफ व बच्चों ने विज्ञान के नई-नई बारीकियों को समझा व विज्ञान का डिजिटल सो भी देखा।
राजकीय बालिका इंटर कालेज सफदरगंज मे सचल विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की गई। जिसमें पहले दिन छात्र-छात्राओं ने कई प्रकार के विज्ञान के चमत्कार देखें साथ ही बच्चों को विज्ञान के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया,एवं साइंस फिल्म शो का आयोजन किया गया। जिसमे विद्यालय के प्रधानाचार्य अर्चना मिश्रा, राजकीय हाई स्कूल की प्रधानाचार्य नियमतपुर रशिम गुप्ता, बांसा अर्पणा मिश्रा एवं शिक्षक मौजूद रहे। सचल विज्ञान प्रदर्शनी के दौरान आंचलिक विज्ञान नगरी लखनऊ से आई टीम ,संगम, प्रेम तिवारी व मकसूद ने बच्चों को विज्ञान संबंधित जानकारियां दी। कल भी विज्ञान प्रदर्शनी का बच्चों को अवलोकन कराया जाएगा। विज्ञान प्रदर्शनी को लेकर छात्र-छात्राओं में उत्साह भी दिखा।शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!