संजीत हत्याकाण्ड का किया गया सफल अनावरण,प्रेमी सहित 04 अभियुक्त गिरफ्तार-

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

थाना टिकैतनगर पुलिस टीम द्वारा संजीत हत्याकाण्ड का किया गया सफल अनावरण, हत्या करने वाली पत्नी व उसका प्रेमी सहित 04 अभियुक्त गिरफ्तार-दिनांक 08.08.2023 को वादिनी श्रीमती रमपता पत्नी स्व0 जोगाराम लोधे निवासी ग्राम नबीपुर मजरे खेतासराय थाना टिकैतनगर जनपद बाराबंकी द्वारा थाना टिकैतनगर पर सूचना दी गई कि दिनांक 25.07.2023 को मेरी बहु निशा एवं उसके अज्ञात प्रेमी तथा निशा के पिता व भाई द्वारा उसके पुत्र संजीत की हत्या कर दी गई एवं साक्ष्य छुपाये जाने के उद्देश्य से शव को रात्रि में ही जला दिया गया। उक्त सूचना के आधार पर थाना टिकैतनगर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 317/2023 धारा 302/201 भादवि0 बनाम उपरोक्त पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री दिनेश कुमार सिंह द्वारा घटना से सम्बन्धित समस्त पहलुओं की जांच कर संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया तथा आवश्यक निर्देश दिए गये। आज दिनांक 09.08.2023 को थाना टिकैतनगर पुलिस टीम द्वारा पूछताछ एवं साक्ष्य संकलन से घटना में संलिप्त अभियुक्तगण 1- निशा देवी पत्नी स्व0 संजीत लोधी निवासिनी ग्राम नवीपुर मजरे खेतासराय थाना टिकैतनगर जनपद बाराबंकी, 2- गिरजोधन रावत पुत्र रामतेज रावत निवासी ग्राम नवीपुर मजरे खेतासराय थाना टिकैतनगर जनपद बाराबंकी, 3- रामकेदार लोधी पुत्र स्व0 राम आनन्द, 4- शिवराम लोधी पुत्र रामकेदार निवासीगण धोबी का सरैया उर्फ सराय हामिद वार्ड नं0 5 स्वामी दयानन्द सरस्वती कस्बा व थाना रुदौली जनपद अयोध्या को भेलसर रोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से दो अदद मोबाइल तथा मृतक संजीत की जली हुई हड्डी व राख एवं घटना में प्रयुक्त दुपट्टा बरामद किया गया।
पूछताछ व साक्ष्य संकलन से प्रकाश में आया कि मृतक संजीत की पत्नी निशा का गांव के ही गिरजोधन से अवैध सम्बन्ध था जिसका मृतक संजीत द्वारा विरोध किया जाता था। निशा व गिरजोधन द्वारा संजीत को रास्ते से हटाने के लिए योजना बनाई गई। दिनांक 25.07.2023 की रात्रि में पूर्व सुनियोजित योजना के तहत गिरजोधन द्वारा संजीत को अत्याधिक नशा करा दिया गया तथा निशा के साथ मिलकर उसका गला दबाकर हत्या कर दी गई एवं उसे आत्महत्या का रूप देने के लिए संजीत के गले में रस्सी बांधकर शव को खिड़की से लटका दिया गया। निशा द्वारा अपने पिता रामकेदार लोधी व भाई शिवराम लोधी को बुलाकर साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को रात्रि में ही जला दिया गया।

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

 

 

Don`t copy text!