जरूरतमंदों की मदद करने से मन को आनंद मिलता है -केशव सिंह
चांद बाबू जैदपुर संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स 7398846065
बाराबंकी:विगत 10 वर्षों की भांति आज दिनांक 10 अगस्त दिन बृहस्पतिवार को जिला सरकारी महिला अस्पताल में जिंदगी फाउंडेशन द्वारा फल,दूध,ब्रेड,बिस्कुट आदि का वितरण किया गया l कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में नायब तहसीलदार नवाबगंज केशव सिंह रहे कार्यक्रम में पहुंचते ही फाउंडेशन के अध्यक्ष जुहैर अंजुम खान, महामंत्री मनजीत सिंह धामी ने बुके देकर और माला पहनाकर उनका स्वागत किया और फाउंडेशन के द्वारा किए जा रहे नियमित सेवा भाव कार्य को बताया केशव सिंह ने सभी सदस्यों के साथ मिलकर अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों के बेड पर जाकर राहत सामग्री वितरित की और सभी प्रसुताओं का हालचाल जाना तथा बेहतर स्वास्थ्य की कामना की उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करके मन को शांति मिलती है आज मुझे बस सौभाग्य जिंदगी फाउंडेशन के द्वारा प्राप्त हुआ और मुझे बहुत ही आनंद आया उन्होंने फाउंडेशन के अध्यक्ष महामंत्री और सभी सदस्यों को तहे दिल से धन्यवाद दिया l साथ में उपस्थित सदस्य डॉक्टर सुधीर वर्मा,प्रताप बाबू , डॉक्टर जितेंद्र यादव, अरविंद वर्मा जी, सरदार हरपाल सिंह, राजीव श्रीवास्तव, इस्लामुद्दीन, हिना खान, शिवम सिंह आदि मौजूद रहेचांद बाबू जैदपुर संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स 7398846065

