स्वर्गीय अनिल यादव छात्र जीवन से ही संघर्षशील व्यक्ति थे, ,अरविंद सिंह गोप
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
बाराबंकी अपने मिलनसार कार्य व्यवहार के कारण कार्यकर्ताओं में बहुत लोकप्रिय थे पार्टी के पूर्व महामंत्री स्वर्गीय अनिल यादव जिस कार्य में लग जाते थे उस को पूर्ण कर कर ही मानते थे। उक्त विचार समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय स्वर्गीय अनिल यादव की पुण्यतिथि पर तुषार यादव द्वारा आयोजित विचार गोष्ठी मे स्मृति शेष अनिल यादव के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन करते हुए उपस्थित पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।

राष्ट्रीय सचिव ने स्वर्गीय अनिल यादव के जीवन से जुड़ी हुई यादों को कार्यकर्ताओं से साझा करते हुए कहा स्वर्गीय अनिल यादव छात्र जीवन से ही संघर्षशील व्यक्ति थे, उन्होंने छात्र संघ अध्यक्ष के रूप में तमाम उत्कृष्ट कार्य किए जो आज भी छात्र राजनीति करने वालों के लिए मील का पत्थर साबित हो रहे हैं, संघर्ष से वो कभी नहीं कतराये पार्टी के विस्तार के लिए अक्सर वो गांव गरीब गुरबत में रहने वाले लोगों से सीधा जुड़ाव रखते थे, बड़े राजनीतिक परिवार से होने के बावजूद भी उनमें घमंड रती मात्र नहीं था, वह जन समस्याओं निस्तारण के लिए हमेशा अधिकारियों से मिलकर पीड़ित की परेशानी की समस्या का समाधान निकालने के लिए पूरा प्रयास करते थें। ऐसे संघर्षशील कर्तव्यनिष्ठ साथी अनिल यादव आज हमारे बीच में नहीं है परंतु उनके द्वारा किए गए पार्टी हित के कार्यों से नौजवान कार्यकर्ताओं को सीख लेते यह जानना समझना चाहिए कि पार्टी मे रहकर संगठन के लिए कैसे कार्य किया जाता है। उनके द्वारा पार्टी हित में किए गए कार्यों के कारण ही आज हम सब उनको याद करने के लिए एकत्रित हुए। इसलिए आप सब से कहना चाहता हूं जो भी कार्यकर्ता पार्टी हित को सर्वोपरि रखते हुए निरंतर परिश्रम से पार्टी में कार्य करता रहता निश्चित जानिया एक दिन कामयाबी के शिखर पर जरूर पहुंचता है। राष्ट्रीय सचिव ने कार्यकर्ताओं से बताया स्वर्गीय अनिल यादव को पार्टी कार्यों के प्रति इतना लगाओ था कि वह गंभीर रूप से बीमार होने के बावजूद भी पार्टी कार्यों को निरंतर करते रहते थे ऐसे कर्तव्यनिष्ठ और ईमानदार कार्यकर्ता को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम सब मिलकर 2024 के आगामी लोकसभा चुनाव में बाराबंकी की सीट को जीतकर उनको सच्ची श्रद्धांजलि समर्पित करें।
Related Posts
विचार गोष्ठी मे मुख्य रूप से पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष के प्रतिनिधि पूर्व प्रमुख सुरेंद्र सिंह वर्मा, पूर्व एमएलसी अरविंद कुमार यादव, पूर्व अध्यक्ष डॉ कुलदीप सिंह, जिला प्रवक्ता वीरेंद्र प्रधान, जिला कोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह वर्मा, जिला उपाध्यक्ष अजय वर्मा बबलू, मोहम्मद रिजवान संजय, मोहम्मद सबाह, कामता प्रसाद यादव, यशवंत यादव, हुमायूं नईम खान, जिला पंचायत सदस्य विजय यादव, जिला सचिन ज्ञान सिंह यादव, उमाकांत यादव, सिराज उस्मानी, चौधरी फरजान उस्मानी, हसमत अली गुड्डू, अजीत सिंह यादव, प्रेम प्रकाश यादव, जितेंद्र पटेल, चंद्रप्रकाश राजवंशी, पूर्व सभासद दीपक गुप्ता, विकास पांडे अन्नू पंडित, प्रबुद्ध सभा जिला अध्यक्ष करन कुमार मिश्रा, जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ रोहित कश्यप, पूर्व जिला अध्यक्ष बसंत सिंह गौतम, सुरेश चंद्र गौतम, पूर्व जिला अध्यक्ष आकाश यादव, तुषार यादव, हिमांशु सिंह दीपक, यादवेंद्र सिंह यादव, अर्जुन वर्मा, बलराम यादव, आदर्श कश्यप, अभिषेक कुमार यादव, शिवकुमार यादव, समीम चौधरी, वैभव सैनी, कमलेश कुमार यादव, ओम चंद यादव, सतीश कुमार यादव, दीपक दीक्षित, जय सिंह यादव, जय गोपाल, रामनिवास यादव, शुभम यादव, आदि प्रमुख कार्यकर्ता ने स्वर्गीय अनिल यादव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। विचार गोष्ठी का संचालन जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद सबाह ने किया।बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

