संघटक राजकीय महाविद्यालय सहसवान में अमृत काल के पंच प्रण शपथ एवं देश की माटी लेकर देशभक्ति की शपथ ग्रहण।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। गत दिवस संघटक राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ गुरुदीप सिंह उप्पल के द्वारा महाविद्यालय के बी .ए,बी .काम ,बी. एस सी व ए.म ए ,एम. काम,एम. एस सी के छात्र छात्राओं सहित समस्त स्टाफ को अम्तकाल के पंच प्रण शपथ दिलवाई गई। डॉ गुरुदीप सिंह उप्पल जी ने कहा – हमें अपने देश की मिट्टी के साथ हमेशा वफादारी निभानी चाहिए । विकसित राष्ट्र में भागीदारी निभाने व गुलामी की मानसिकता से मुक्ति व देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करने की अमृतकाल की पंच प्रण शपथ ली। डॉ शुभ्रा माहेश्वरी, डॉ आलोक दीक्षित, डॉ सौरभ नागर डॉ शुभ्रा शुक्ला,डॉ पारुल अग्रवाल, डॉ मुरली धर मित्रा,डॉ रजनी गुप्ता,डॉ नीति सक्सेना, डॉ नवीन कुमार ,डॉ सुरजीत सिंह मौर्य ,डॉ राजेश सिंह , डॉ सूर्य प्रताप गौतम , डॉ ब्रह्मस्वरूप आदि ने पंच प्रण प्रतिज्ञा ली। छात्र छात्राओं में अनम, मुस्कान,अनिल, अदनान,हिबा, अदिति आदि की उपस्थिति रही।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!