बाराबंकी कम्प्यूटर व वीडियोग्राफी एन्टीसेवोटाज का जनपद बाराबंकी मे किया गया आयोजन
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
बाराबंकी त्रिदिवसीय लखनऊ जोन की अन्तरजनपदीय वैज्ञानिक अनुसंधान, पुलिस फोटोग्राफी , कम्प्यूटर व वीडियोग्राफी एन्टीसेवोटाज का जनपद बाराबंकी मे किया गया आयोजन रिजर्व पुलिस लाइन जनपद बाराबंकी में दिनांक 08.08.2023 से दिनांक 10.08.2023 तक त्रिदिवसीय लखनऊ जोन की 66 वीं अन्तर जनपदीय वैज्ञानिक अनुसंधान ,पुलिस फोटोग्राफी , कम्प्यूटर व वीडियोग्राफी एन्टीसेवोटाज प्रतियोगिता- 2023 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ दिनांक 08.08.2023 को हुआ। प्रतियोगिता में लखनऊ जोन के कमिश्नरेट लखनऊ, जनपद अमेठी, सुलतानपुर अम्बेडकरनगर, सीतापुर, रायबरेली, उन्नाव एवं जनपद बाराबकी ने प्रतिभाग किया गया है। जिसका पर्यवेक्षण प्रतिसार निरीक्षक श्री सुभाष चन्द्र मिश्र द्वारा किया गया ।

वैज्ञानिक अनुसंधान एवं पुलिस फोटोग्राफी प्रतियोगिता-2023 के निर्णायक मण्डल में श्री रौदास, उप निदेशक, विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ, श्री नरेन्द्र कुमार, वैज्ञानिक अधिकारी, विधिविज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ, श्री फारूक अहमद, वरिष्ठ वैज्ञानिक सहायक, विधिविज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ, श्री संजय सिंह वरिष्ठ वैज्ञानिक विधिविज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ, डा० निशान्त प्रकाश चिकित्साधिकारी, पुलिस अस्पताल बाराबंकी, श्री मुनेश्वर वर्मा चीफ फार्मासिस्ट, पुलिस अस्पताल बाराबंकी, द्वारा सम्पन्न कराने में अहम भूमिका निभाई गयी । इस प्रतियोगिता में विधि विज्ञान लिखित मेडिको लीगल अंगुलि चिन्ह, फाइम इन्वेस्टिगशन, किमनल लॉज, रूल्स एण्ड प्रोसजर्स एण्ड कोर्ट जजमेन्ट, पैकिंग लेबलिंग फारवर्डिंग, फोटोग्राफी घटनास्थल, हुलिया बयान, निरीक्षण घटनास्थल आदि विषयों पर प्रतियोगिता कराई गयी ।
इस प्रतियोगिता में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर जनपद अयोध्या ने विजेता होने का गौरव प्राप्त किया है, जिसको पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा चल वैजन्ती (शील्ड) प्रदान किया गया एवं कमिश्नरेट लखनऊ ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी डॉ0 अखिलेश नारायण सिंह तथा अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें। बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

