सड़क दुघर्टना में एक श्रमिक की मौत

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। थाना क्षेत्र के बसूडिया मोड़ के निकट सड़क दुघर्टना में एक श्रमिक की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तहरीर पर मसौली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू किया।

थाना जहांगीराबाद के अन्तर्गत मुनीमा बाद निवासी प्रवेश गौतम पुत्र रामचंद्र 35 की बाराबंकी रामनगर हाईवे पर बुधवार की शाम को बसूडिया मोड़ के निकट टैक्टर से गिरकर मौत हो गई है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि क्षेत्र के टैक्टर मलिक सोनेलाल का लड़का लकड़ी चीरान के लिए प्रवेश को घर से बुलाकर ले गया था। मसौली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी अभिषेक तिवारी ने बताया कि परिजनों द्वारा दी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है जिसकी जांच पड़ताल की जा रही है।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

 

Don`t copy text!