सीएम साहब ये ज़ैदपुर कोठी मार्ग है , जोता हुआ खेत नहीं —

चांद बाबू जैदपुर संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स 7398846065

बाराबंकी जै़दपुर कोठी मार्ग पर गड्ढों में रोड का अस्तित्व ही खत्म कर दिया है और मार्ग पर गड्ढे ही गड्ढे शेष बचे हैं , देखने में लगता है कि जोता है खेत है । मिली जानकारी के मुताबिक विगत 8 महीने पहले इस मार्ग का सांसद उपेंद्र रावत ने ज़ैदपुर की पानी टंकी पर एक भव्य समारोह कर मार्ग का उद्घाटन किया था , मार्ग की दुर्गम स्थिति पर सांसद उपेंद्र जी ने मुख्यमंत्री जी से पत्राचार के माध्यम से जनता की छत किए अन्ततः जनवरी महीने में उद्घाटन की प्रक्रिया सम्पन्न हुई उद्घाटन के आठ महीने बाद भी निर्माण के नाम पर कोई कार्य ना होने से क्षेत्र की जनता में निराशा है । हजारों की संख्या में संबंधित क्षेत्र के ग्रामवासियों ने राजनेताओं के बहिष्कार की घोषणा की है। हजारों ग्रामवासियों के लिए यह मार्ग जीवनयापन का एकमात्र साधन है , और इस पर ध्यान ना देने से जनता में आक्रोश व्याप्त है । जिस पर ‌पौराणिक देवी माता जी का मंदिर बीबीपुर में स्थित है यहां पर कावर का कुआं स्थित है परम्परा के अनुसार दूर दराज से अनेकों बीमारियों से पीड़ित व्यक्तियो को यहां स्नान से बीमारियों से मुक्ति मिली है , परंतु श्रद्धालुओं को इस दुर्गम पथ पर मंदिर तक पहुंचाना किसी कठिन परीक्षा से कम नहीं है । मंदिर कमेटी ने शासन और प्रशासन से इस मार्ग के निर्माण के लिए अनेकों बार मांग की है परंतु अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई , इसके बाद क्षेत्र के लोगों ने संयुक्त बैठक कर आगामी चुनाव में राजनेताओं के पूर्ण बहिष्कार की घोषणा की है ।

चांद बाबू जैदपुर संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स 7398846065

Don`t copy text!