रहे स्वच्छ, बचे कोरोना वायरस से चाइल्ड लाइन टीम ने बच्चों को साबुन से हाथ धुलाकर किया जागरुक

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी


बाराबंकी। मंगलवार को जैदपुर रोड पल्हरी चैराहे पर स्थित शिवाजीपुरम की झुग्गी झोपड़ी में चाइल्ड लाइन टीम द्वारा कोरोना वायरस से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम किया। इस कार्यक्रम में झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले बच्चों का साबुन से हाथ धोने, किसी प्रकार की खांसी बुखार होने पर जिला अस्पताल में डॉक्टर को दिखाने सहित आपातकालीन बच्चों की सहायता के लिए चाइल्ड लाइन 1098 पर फोन करने की जानकारी दी गई। जिला समन्वयक जियालाल ने झुग्गी झोपड़ी में बच्चों को कोराना वायरस से बचाव के उपाय बताये। उन्होंने कहा कि यह रोग संक्रमित व्यक्ति के सम्पर्क में आने पर दूसरों को फैलता है इसलिए कोई भी व्यक्ति में यदि खांसी बुखार और सर्दी जुखाम से पीड़ित हो तो उसके सम्पर्क में आने से बचें, खांसी छींक आने पर मुह पर रुमाल रखकर खांसे जरूरी हो तो मास्क लगाकर बचाव करें। अपने हांथों को साबुन से कई बार धोएं। चाइल्ड लाइन सदस्य मनीष सिंह व अनिल यादव ने भी बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरुक किया। टीम ने बताया कि जागरूक रहें, सावधानी और बचाव ही कोरोना वायरस के फैलने से बचने का उपाय है, किसी अफवाह में न पड़े और अफवाह न फैलाएं। इस अवसर पर झुग्गी झोपड़ी के कई दर्जन बच्चों का हाथ साबुन से धुलवाया गया। इसीक्रम में चाइल्ड लाइन जिला उपकेंद्र बनीकोडर की टीम द्वारा बाल सुरक्षा व कोरोना वायरस से बचाव का जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग ने बनी कोडर ब्लाक के अंतर्गत थोरथीया मैं किशोरी बालिकाओं के लिए योजना के अंतर्गत किशोरी बालिकाओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण के समापन के अवसर पर चाइल्ड लाइन जिला उप केंद्र के टीम लीडर अवधेश कुमार ने बालिकाओं को पढ़ा लिखा होना अति आवश्यक बताया क्योंकि एक बालिका दो परिवार को संभालती है पढ़ी-लिखी लड़की घर की रोशनी होती है उन्होंने गुड टच बैड टच साइबर क्राइम बाल विवाह बाल तस्करी के बारे में जानकारी देते हुए पीटी योगा हैंड वॉच भी कराया चाइल्डलाइन टीम सदस्य राम कैलाश ने किशोरावस्था को उत्तल पुथल की अवस्था बताई और कहा किशोरावस्था में घबराए नहीं उचित सलाह के लिए आंगनबाड़ी आशा एनम व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सलाह लेने के लिए प्रेरित किया और टीकाकरण के बारे में जानकारी दी अखिलेश कुमार ने टोल फ्री नंबर स्पॉन्सरशिप कन्या सुमंगला योजना के बारे में जानकारी दिया मुख्य सेविका निशा चैधरी ने बालिकाओं को शारीरिक स्वच्छता पोषण के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर तमाम आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों सहायिका मौजूद रही।

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

 

Don`t copy text!