घर में घुसकर पुत्री से की छेड़छाड़ गाली गलौज मारपीट जान से मार देने की दी धमकी पुत्री की माता ने आरोपी के विरुद्ध कराई नामजद रिपोर्ट दर्ज

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूं। थाना कोतवाली उझानी के ए क ग्राम निवासी एक महिला ने दिनदहाड़े घर में घुसकर पुत्री से छेड़छाड़ गाली गलौज मारपीट करने तथा जान से मार देने की धमकी की आरोपी के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है ।

थाना उझानी कोतवाली पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में पीड़िता की माने बताया कि गांव का ही आरोपी राकेश ठाकुर पुत्र अभिजीत ठाकुर 9:00 के लगभग घर में उसे समय घुस आया जब मैं घर में ही बने शौचालय में शौच के लिए गई थी तथा मेरी पुत्री रसोई में खाना बना रही थी की इसी बीच घर में घुसे आरोपी राकेश ठाकुर ने मेरी पुत्री के साथ छेड़छाड़ प्रारंभ कर दी मेरी पुत्री ने चीख पुकार शुरू कर दी जिस पर मैं तत्काल निकालकर शौचालय से बाहर आई तो आरोपी ने पुत्री के साथ गाली गलौज एवं मारपीट प्रारंभ कर दी शोर सुनकर काफी लोग मौके पर पहुंच गए आरोपी राकेश ठाकुर जान से मार देने की धमकी देकर भाग गया पुलिस ने मामला धारा 354 452 323 506 में दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है ।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!