बाइक चोर गैंग ने कछला घाट से फिर चोरी की दो बाइक बाइक से कछला गंगा नहाने गए कावड़ियों में बाइक चोर गैंग सक्रिय होने से दहशत कायम

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूं। थाना कोतवाली उझानी के अंतर्गत कछला गंगा घाट पर सावन मास में कावड़ियों द्वारा गंगा स्नान करके जल ले जाकर भगवान शिवलिंग के मंदिरों में चढ़ाने की चल रही प्रक्रिया के दौरान बाइक पर सवार होकर आने वाले कावड़ियों की बाइक के लगातार चोरी होने से कावड़ियों में दहशत का माहौल है बाइक चोर गैंग ने दो और कावड़ियों की बाइक चोरी कर पुलिस को चुनौती दे डाली पुलिस आज तक किसी भी बाइक चोर को ना तो पकड़ पाई है नहीं किसी घटना का पर्दाफाश किया जिससे कांवड़ियों में आक्रोश की भावना पनप रही है l
जानकारी के मुताबिक जनपद बरेली के ग्राम सैदपुर बुजुर्ग थाना बहेड़ी निवासी विजय पाल सिंह पुत्र छविनाथ अपनी बाइक यूपी 25 सी एच 4207 से कछला गंगा घाट पर कावड़ यात्रा में आए थे बाइक खड़ी करके जैसे ही गंगा स्नान करके बाइक पर पहुंचे तो बाइक चोर बाइक को लेकर नौ दो ग्यारह हो गया पीड़ित विजयपाल सिंह ने बाइक को इधर-उधर काफी तलाश किया परंतु ना बाइक मिली ना कर का पता लगा विजयपाल सिंह ने थाना उझानी में आजा चोरों के विरुद्ध बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है वहीं थाना बरेली के ग्राम इस्माइलपुर केसरपुर थाना कोतवाली भूता निवासी देवदत्त पुत्र प्रेमपाल भी अपनी बाइक यूपी 25 सी क्यों से कछला गंगा घाट पर कावड़ लेने के लिए आए थे धर्मशाला में बाइक खड़ी करके जब स्नान करके बाइक के पास पहुंचे तो बाइक अज्ञात चोर द्वारा चुरा ली गई थी देवदत्त ने भी बाइक कई स्थानों पर तलाश की परंतु बाइक नहीं मिली तब देवदत्त ने भी थाना उझानी में अज्ञात चोरों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है l इधर कछला गंगा घाट पर कावड़ यात्रा में गंगा स्नान करने आए बाइक सवार कावड़ियों की बाइक चोरी की घटनाओं में बेतहाशा हो रही वृद्धि से कावड़ियों में असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है l

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!