मोहल्ला सलेमपुर में लगे हैं गंदगी के ढेर, डीएम से शिकायत भारतीय किसान मजदूर यूनियन सक्षम गुट ने किया निरीक्षण
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी
बाराबंकी। भारतीय किसान मजदूर यूनियन सक्षम के पदाधिकारी गण मंगलवार को सुबह नगर पंचायत के वार्ड 3 मोहल्ला सलेमपुर का निरीक्षण किया जिसमें मोहल्ले में संपर्क मार्ग से मोहल्ले तक कोई इंटरलॉकिंग नहीं है व नालिया टूटकर जर्जर हो चुकी है पेयजल की भी उचित व्यवस्था नहीं है जिसके संबंध में अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन देकर अवगत कराया एवं मौके पर स्थलीय निरीक्षण प्रांतीय अध्यक्ष नीरज द्विवेदी, प्रांतीय महामंत्री संदीप तिवारी, जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार बाजपेई ने किया मौके पर स्थानीय स्थलों के निरीक्षक करके समस्याओं को शासन द्वारा तत्काल समाधान निकालने की मांग की इस मौके पर प्रांतीय कोषाध्यक्ष मनोज वर्मा, जिला महामंत्री निर्मल मिश्रा, तहसील अध्यक्ष रंजीत वर्मा, अभिषेक निगम ,ब्लॉक अध्यक्ष संजय कश्यप ,नंदकिशोर तिवारी विनोद मिश्रा, शिवचंद मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

