कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान रिटायर्ड दरोगा ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या-

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान-बदायूं 9719216984

बदायूं। जरीफनगर थाना क्षेत्र में रिटायर्ड दरोगा ने मंगलवार को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। रिटायर्ड दरोगा जय प्रकाश (65) मूलरूप से अलीगढ़ जिले में अतरौली थाना क्षेत्र के गांव चकाथल के रहने वाले थे। उनका पड़रिया गांव में मां शारदा इंटर कॉलेज है।वह लंबे समय तक इंटर कॉलेज के प्रबंधक रहे, लेकिन कुछ समय पहले उनका बेटा प्रबंधक बन गया।जय प्रकाश का बेटा सहसवान में रहता है, जबकि वह पड़रिया गांव में स्थित इंटर कॉलेज परिसर में ही आवास बनाकर रहे थे। कॉलेज में चल रहा था कार्यक्रम:- आज मंगलवार सुबह इंटर कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस समारोह का कार्यक्रम चल रहा था। कॉलेज के विद्यार्थी सांस्कृतिक कार्यक्रम कर रहे थे। इसी दौरान रिटायर्ड दरोगा ने अपने कमरे में जाकर खुद को गोली मार ली, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर सभी लोग उनके कमरे की ओर दौड़ पड़े। उनका शव देखकर सभी लोग हैरान रह गए। इसकी सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। बताया जा रहा है कि दोनों पिता पुत्र में विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर वह काफी परेशान थे। पुलिस ने उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान-बदायूं 9719216984

Don`t copy text!