पीएम नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के संबोधन में लाल किले से उठाया महंगाई का मुद्दा

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 77वें स्वतंत्रता दिवस पर मंगलवार को देश को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने लाल किले से महंगाई के मुद्दे को भी उठा दिया। उन्होंने कहा कि अन्य देशों से भारत के हालात बेहतर हैं। लेकिन इससे संतोष नहीं किया जा सकता। संसद के मॉनसून सत्र के दौरान भी विपक्ष ने महंगाई का मुद्दा जमकर उठाया था। महंगाई को नियंत्रित रखने के लिए भरसक प्रयास किए। पिछले कालखंड की तुलना में हमें कुछ सफलता भी मिली है, लेकिन इतने से संतोष नहीं मान सकते। दुनिया से हमारी स्थिति अच्छी है। इतने बात से हम सोच नहीं सकते। मुझे तो मेरे देशवासियों को महंगाई का बोझ कम से कम हो, इस दिशा में और भी कदम उठाने हैं। मेरा प्रयास निरंतर जारी रहेगा। पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरी दुनिया महंगाई के संकट से जूझ रही है और पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था को महंगाई ने दबोच कर रखा है। हम भी इसी दुनिया से हैं जिन सामानों की जरूरत होती है खरीद कर लाते हैं।

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

Don`t copy text!