धूमधाम से मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस की 77वीं वर्षगाँठ
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी। स्वतंत्रता दिवस की 77वीं वर्षगाँठ बनीकोडर क्षेत्र के ग्राम छंदवल में बेसिक उत्थान एवं ग्रामीण सेवा संस्थान द्वारा निःशुल्क संचालित चाइल्ड फ्रेन्डली स्कूल में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। झंडारोहण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार अधिवक्ता इक़बाल ए “राही” संस्था के अध्यक्ष रत्नेश कुमार एवं पदाधिकारी आलोक कुमार, त्रिलोकीनाथ व प्रधानाध्यापक विनोद कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस मौके पर छात्र छात्राओं ने राष्ट्रगान के बाद मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इक़बाल राही ने बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि अंग्रेजी हुकूमत की अत्याचारपूर्ण नीतियों के खिलाफ गांधी जी के नेतृत्व में नरम दल के आंदोलकारी और चंद्रशेखर आज़ाद व भगत सिंह के नेतृत्व में गरमदल के आंदोलनकारियों ने अंग्रेजों को भारत छोड़ने के लिए मजबूर किया और अंततः 15 अगस्त 1947 को देश आजाद हुआ। आज हम सभी को आजादी को अक्षुण्य रखने व लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए सजग रहना चाहिए। संस्थाध्यक्ष रत्नेश कुमार ने गांधी जी और डॉ0 अंबेडकर के योगदानों की चर्चा की और सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दिया। नन्हे मुन्ने बच्चों के मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखकर सभी लोग भावविभोर हुए। होनहार बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रमों को सम्पन्न कराने में प्रमुख रूप से शिक्षिका वन्दना वर्मा, पूनम रत्नाकर, शारदा रावत, सरिता यादव उमेश कुमार का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर स्कूल के स्टाफ जियालाल, सरस्वती सरोज, सहित सैकड़ों की संख्या में छात्र अभिभावक उपस्थित रहे और आजादी की वर्षगाँठ को मनाया गया ।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

