कोरोना वायरस से निपटने के लिए नगर पालिका प्रसाशन ने भी तैयारी की
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी बाराबंकी 18 मार्च 2020
बाराबंकी कोरोना वायरस से निपटने के लिए जहाँ राज्य सरकार व जिला प्रशासन ने सर्तकता बरत रही है। वहीं इस वायरस का संक्रमण न फैले उसके लिए नगर पालिका प्रशासन ने भी पूरी तैयारी कर ली है। नगर में विशेष सफाई, पानी सप्लाई में क्लोरिनीकरण आदि के व्यापक इन्तेजाम कर लिया है दूसरी ओर आज बुधवार को परिषद की चेयरमैन शशी श्रीवास्तव व उनके पति पूर्व चेयरमैन रंजीत बहादुर श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से अधिशाषी अधिकारी बी0के0 श्रीवास्तव व सभासदों की उपस्थित में परिषद के प्रांगण में पालिका के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सेनिटाइजर व मास्क का वितरण किया। शशी श्रीवास्तव ने बताया परिषद के कार्मियों व नागरिकों को कोराना से बचाव से सर्तकता बरतने का सन्देश देने का कार्य के साथ -साथ नगर परिषद पूर्ण रूप से सहयोग प्रदान करेगी। दूसरे चरण में अतिशीघ्र 5 हजार मास्क व सेनिटाइजर का वितरण प्रत्येक वार्ड में कैम्प लगवाकर स्थानीय सभासद की देखरेख से कराया जायेगा। आज ही पाॅच हजार मास्क का आर्डर दे दिया गया है। रंजीत बहादुर ने बताया कोरोना वायरस संक्रामिक व्यक्ति के सम्पर्क में आने से होता है उस व्यक्ति से अपने आपको बचाव करें व उससे दूरी बनाए रखें। उन्होने बताया हांालिक इस वायरस का वातावरण से सम्बन्ध नही फिर भी वातावरण को शुद्ध रखने हेतु नगर में रात्रिकालीन विशेष सफाई व्यवस्था एवं डोर – टू डोर कूडा कलेक्शन, फाांगिग तथा नालियों में डी.डी’ टी. कीटनाशक का छिडकाव करने के लिए विशेष प्रबन्ध भी किया जा रहा है। नगर की जनता को सन्देश देते हुए यह भी कहा कोरोना से डरे नही केवल जागरूक होकर सामना करें। इस अवसर पर सभासद देवेन्द्र प्रताप सिंह ’ज्ञानू’’ प्रेमचन्द्र प्रेम, पंकज मिश्रा, रोहिताश्व दीक्षित, शील प्रकाश शुक्ला (बाबुल), सादिक हुसैन, मो0 फैसल, आसिफ,ताजबाबा राईन, पवन शुक्ला, मुजीबुद्दीन, बब्लू कनौजिया, आर.पी. सहित कई सभासद एवं अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
बाराबंकी

