कोरोना से निपटने के लिए नगर पालिका प्रसाशन ने कसी कमर

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

बाराबंकी। कोरोना वायरस से निपटने के लिए जहाँ राज्य सरकार व जिला प्रशासन ने सर्तकता बरत रही है। वहीं इस वायरस का संक्रमण न फैले उसके लिए नगर पालिका प्रशासन ने भी पूरी तैयारी कर ली है। नगर में विशेष सफाई, पानी सप्लाई में क्लोरिनीकरण आदि के व्यापक इन्तेजाम कर लिया है दूसरी ओर बुधवार को परिषद की चेयरमैन शशी श्रीवास्तव व उनके पति पूर्व चेयरमैन रंजीत बहादुर श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से अधिशाषी अधिकारी बीके श्रीवास्तव व सभासदों की उपस्थित में परिषद के प्रांगण में पालिका के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सेनिटाइजर व मास्क का वितरण किया। शशी श्रीवास्तव ने बताया परिषद के कार्मियों व नागरिकों को कोराना से बचाव से सर्तकता बरतने का सन्देश देने का कार्य के साथ -साथ नगर परिषद पूर्ण रूप से सहयोग प्रदान करेगी। दूसरे चरण में अतिशीघ्र 5 हजार मास्क व सेनिटाइजर का वितरण प्रत्येक वार्ड में कैम्प लगवाकर स्थानीय सभासद की देखरेख से कराया जायेगा। आज ही पाॅच हजार मास्क का आर्डर दे दिया गया है। रंजीत बहादुर ने बताया कोरोना वायरस संक्रामिक व्यक्ति के सम्पर्क में आने से होता है उस व्यक्ति से अपने आपको बचाव करें व उससे दूरी बनाए रखें। उन्होने बताया हांालिक इस वायरस का वातावरण से सम्बन्ध नही फिर भी वातावरण को शुद्ध रखने हेतु नगर में रात्रिकालीन विशेष सफाई व्यवस्था एवं डोर – टू डोर कूडा कलेक्शन, फाांगिग तथा नालियों में डी.डी’ टी. कीटनाशक का छिडकाव करने के लिए विशेष प्रबन्ध भी किया जा रहा है। नगर की जनता को सन्देश देते हुए यह भी कहा कोरोना से डरे नही केवल जागरूक होकर सामना करें। इस अवसर पर सभासद देवेन्द्र प्रताप सिंह ’ज्ञानू’’ प्रेमचन्द्र प्रेम, पंकज मिश्रा, रोहिताश्व दीक्षित, शील प्रकाश शुक्ला (बाबुल), सादिक हुसैन, मो0 फैसल, आसिफ,ताजबाबा राईन, पवन शुक्ला, मुजीबुद्दीन, बब्लू कनौजिया, आर.पी. सहित कई सभासद एवं अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

कोरोना से बचाव के लिए बांटे मास्क


हैदरगढ़ बाराबंकी। कोरोना वायरस से बचाव के लिए अग्रवाल पेट्रोल पंप मुख्य चैराहे पर ग्राहकों को मास्क वितरित किया गया। इस मौके पर उपस्थित  गणमान्य जनों ने लोगों को सफाई एवं बचाव के उपायों पर गंभीर होने के लिए प्रेरित किया। कोरोना वायरस के विरुद्ध पूरे देश में चल रही महत्वपूर्ण मुहिम के मद्देनजर आज हैदरगढ़ नगर में स्थित अग्रवाल पेट्रोल पंप पर  मास्क वितरण का कार्यक्रम रखा गया। इस दौरान पूर्व विधायक पंडित सुंदरलाल दीक्षित एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी उमाशंकर ने आए हुए ग्राहकों को मास्क वितरित किया। पंप के प्रबंधक रविंद्र अग्रवाल के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में नगर के तमाम लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री दीक्षित ने कहा कि आज हमारा देश एक गंभीर स्थिति से गुजर रहा है ऐसे में सभी लोगों का दायित्व है कि हम कोरोना से संघर्ष करने के लिए आगे आएं। सामाजिक कार्यकर्ता कृष्ण कुमार द्विवेदी राजू भैया ने कहा कि अग्रवाल पेट्रोल पंप के मालिक  रविंद्र अग्रवाल का यह प्रयास बड़ा ही सराहनीय है ।इस अवसर पर प्रमुख रूप से व्यापार मंडल अध्यक्ष शिव कुमार चतुर्वेदी, राजकुमार झुनझुनवाला, पप्पू दीक्षित, चंद्रशेखर सिंह ,मनोज सिंह ,सौरभ मिश्रा ,अमित अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, चंदू सोनकर, डीपी शर्मा, अजय यादव, मनू झुनझुनवाला ,संतोष कुमार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

शिक्षकों को किया गया प्रशिक्षित


देवा, बाराबंकी। खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय देवा में सीएचसी देवा से डॉ जावेद हसन और स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी महेंद्र यादव की टीम ने खण्ड शिक्षा अधिकारी देवा आलोक कुमार सिंह के निर्देशन में आयोजित बैठक में कोरोना(कोविड 19) वायरस से बचाव व उसकी रोकथाम के लिये शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया। सीएचसी देवा के स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी महेन्द्र प्रताप यादव ने बताया कि कोरोना( कोविड19)को महामारी घोषित किया गया। उन्होंने शिक्षकों को हैंडवाश करने का वैज्ञानिक तरीका भी बताया।उन्होंने बताया कि कोरोना(कोविड19) की सम्भावना अधिकतर विदेश से आये व्यक्तियों के सम्पर्क में रहने से हो सकती है।यदि कोई व्यक्ति हाल ही में विदेश से आया हो और खासी व जुकाम से पीड़ित हो तो उससे एक मीटर की दूरी बनाये रहे।उससे हाथ न मिलाए। ऐसा करने से कोरोना(कोविड19) वायरस के फैलाव को हम वहीं पर ब्रेक कर सकते हैं। सीएचसी देवा के डा.जावेद हसन ने बताया कि कोरोना के संक्रमण में  हाथों का काफी योगदान है। आमतौर से देखा जाता है कि छींकते या खांसते समय लोग अपने हाथों को मुंह पर रख लेते हैं, जिससे खांसी और छींक से निकलने वाले ड्रापलेट्स हाथों पर आकर रुक जाते हैं, और इस तरह इंफेक्शन का फैलाव एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में हो जाता है।इसलिए जरूरी है कि बार-बार अपने हाथों को धोते रहें। इस मौके पर खण्ड शिक्षा अधिकारी देवा आलोक कुमार सिंह ने कहा कि सावधानी बरतने से कोरोना को रोका जा सकता है।खांसी व जुकाम से पीड़ित व्यक्ति से एक मीटर की दूरी बनाएं रखें। उनसे हाथ नहीं मिलाएं। खाँसते समय रुमाल या टीसू पेपर नाक व मुँह पर रखकर छींकना या  खासना चाहिए। उन्होंने परिषदीय शिक्षकों से आग्रह किया कि गांव स्तर पर कोरोना वायरस के प्रति छात्रों व अभिभावकों को सचेत करें। क्योंकि सावधानियां ही कोरोना से बचाव का बेहतर उपाय है। इस मौके प्रमुख रूप से राम सेवक यादव, राजेश दूबे, रामकिशुन बुद्ध, वीरेश वर्मा, अरुण वर्मा ,सुमन कुमारी, आशीष वर्मा, सीबी सिंह, अशोक कुमार, विकास वर्मा, मनीराम,शशि वर्मा, उमेश चंद्र, मुकेश अवस्थी, अजीत, कविता, साधना सहित तमाम शिक्षक अनुदेशक व स्टॉफ के लोग मौजूद रहे।

कोरोना जनजागरूकता अभियान
बाराबंकी। प्राथमिक विद्यालय भुनई रूद्र में बुद्धवार को कोरोना वायरस से बचाव एवं सुरक्षित रहने के उपाय के तहत जनजागरूकता अभियान चलाया गया।इस मौके पर शिक्षकों ने ग्रामवासियों को साबुन से हाथ धुलने के तरीके व स्वयं हाथधुल कर जागरूक किया गया। ग्रामवासियों से व्यक्तिगत स्वच्छता के विषय में चर्चा की गई। पोस्टर एवं बैनर लगाकर लोगों को जागरूक किया गया। इस जागरूकता अभियान में ग्राम प्रधान चंपा देवी, प्रधानाध्यापक अभिषेक नाग, शिक्षिका सुशीला देवी, शिक्षक शिवम शर्मा सहित अभिभावकगण तथा विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

Don`t copy text!