लगातार बारिश के कहर से मकान भर भर कर गिर गया जिसमें चार लोग दब गए एक की मौके पर ही मौत हो गई

मुकीम अहमद अंसारी जिला ब्यूरो चीफ

सहसवान। तहसील क्षेत्र के ग्राम इस्माइलपुर में मूसलाधार बारिश के कहर से मौसम अली पुत्र हाशिम अली का मकान गिरने से उनके परिवार के चार लोग दब गए कच्चा मकान गिरने की आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर एकत्रित हुए और जल्दी-जल्दी दवे हुए लोगों को निकाला जिसमें अल्फैज पुत्र मौसम अली आयु 14 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई जबकि घायल फैज़ान आयु 12 वर्ष व मन्नू 10 वर्ष तथा मौसम अली की पत्नी अफसाना 36 वर्ष

को बा मुश्किल निकाला गया आपको बता दें मौसम अली का कच्ची दीवारों का मकान था जिसके ऊपर बांस का टट्टर पड़ा हुआ था और पूरा परिवार उसमें सोया हुआ था सुबह समय करीब 5 बजे के लगभग उसकी दीवार भर भरा कर गिर गई और परिवार के सभी लोग उसमें दब गये आस-पड़ोस के लोगों ने आवाज सुनकर मौके पर पहुंच गए और एक दूसरे की मदद से सबको बाहर निकाला तथा घायलों को उपचार के वास्ते सहसवान निजी चिकित्सक यहां उपचार चल रहा है।


जहां उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है आपको बता दें मौसम अली एक गरीब मजदूर व्यक्ति हैं जिनका कच्चा मकान था और वह मजदूरी करके अपने बच्चों की का पालन पोषण करता था रात से लगातार हो रही बारिश की वजह से अचानक सुबह उसका घर भर भरा कर गिर गया।
एक बड़ा हादसा हो गया बच्चे की मौत की खबर सुनते ही पूरा गांव एकत्रित हो गया और उसकी मदद करके घायलों निकाल कर सहसवान तक पहुंचाया जहां उनका निजी चिकित्सालय में इलाज चल रहा है इस घटना के बाद से उनके परिवार और रिश्तेदारों का रो रो कर बुरा हाल है।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!