अनियंत्रित होकर पलटा टैम्पो, मासूम सहित दस यात्री घायल, भर्ती

संग्राम सिंह रावत संवाददाता ब्लाक सिद्धौर

सिद्धौर,बाराबंकी। हैदरगढ़ मार्ग पर बाराबंकी से सवारी लेकर भानमऊ रहा टेंपो सराय हिजरा गांव के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमें बैठे करीब 10 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना पीआरबी पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची की पीरआरबी पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया। बुधवार को बाराबंकी हैदरगढ़ मार्ग पर सराय हिजरा गांव के पास बाराबंकी से लगभग 10 सवारियां लेकर टेंपो भानमऊ रहा था तभी अचानक पलट गया जिससे टेंपो में सवार राकेश पुत्र मैकू लाल तथा उसकी बहन मनीषा लगभग 17 वर्ष अनामिका 1 वर्ष चांदनी 22 वर्ष तथा बाबा पुरवा मजरे इब्राहिमाबाद निवासी राम करन गंभीर रूप से जख्मी हो गए घटना के बाद टेम्पो चालक मौके से फरार हो गया स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना पीआरबी पुलिस को दी गई मौके पर पहुंचे पीआरबी चालक जितेंद्र शुक्ला नंदू प्रसाद जितेंद्र कुमार की टीम ने सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी कोठी पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया टेंपो में सवार अन्य पाच लोगों को भी मामूली चोटें आई हैं जिनका इलाज निजी चिकित्सकों से कराया जा रहा है।

संग्राम सिंह रावत संवाददाता ब्लाक सिद्धौर

Don`t copy text!